Download Our App

Home » हादसा » जबलपुर के एएसआई को चुनाव ड्यूटी से लौटते समय हुआ ब्रेन हेमरेज माढ़ोताल थाने में पदस्थ है एएसआई:हर मदद उपलब्ध करवाएंगे-पुलिस अधीक्षक

जबलपुर के एएसआई को चुनाव ड्यूटी से लौटते समय हुआ ब्रेन हेमरेज माढ़ोताल थाने में पदस्थ है एएसआई:हर मदद उपलब्ध करवाएंगे-पुलिस अधीक्षक

मिलनसार व्यक्तित्व वाले मुरली के शुभचिंतक पहुँचे अस्पताल

जबलपुर ( जय लोक)
जिले में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मी अपने मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं उन्हीं में से एक पुलिसकर्मी माढ़ोताल थाने में पदस्थ एएसआई मुरली दुबे आज ब्रेन हेमब्रेज का शिकार हो गए है। एएसआई मुरली दुबे लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने के लिए अशोकनगर गए हुए थे। यहाँ से वापस आते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी स्थिति गंभीर होने पर तत्काल पुलिस कर्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि चुनाव ड्यूटी पर जाने के पूर्व भी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था लेकिन वह अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हो गए थे।
एएसआई मुरली दुबे वर्तमान में माढ़ोताल थाने में पदस्थ है। तीसरे चरण के चुनाव के पूर्व पाँच दिन पहले ही उन्हें ड्यूटी पर साथियों के साथ अशोकनगर भेजा गया था। दमोह नाका में स्थित मेट्रो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। स्थिति नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शहर के संजीवनी नगर क्षेत्र में रहने वाले पुलिस कर्मी के परिवार में पत्नी के साथ एक बेटा और बेटी है दोनों ही बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। चुनाव ड्यूटी से लौटते समय मुरली दुबे ने अपने साथियों को बताया कि उनके सर में काफी तेज दर्द हो रहा है। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तकलीफ  बढ़ गई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
हर मदद उपलब्ध करवाएंगे-पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मी को इलाज के लिए हर मदद उपलब्ध कराई जाएगी, आवश्यकता पडऩे पर उन्हें आगे के इलाज के लिए अन्य बड़े अस्पतालों में भेजने का इंतजाम किया जाएगा। अभी उनकी स्थिति स्थिर होने की प्रतीक्षा है ताकि डॉक्टर आगे के निर्णय ले सकें।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » जबलपुर के एएसआई को चुनाव ड्यूटी से लौटते समय हुआ ब्रेन हेमरेज माढ़ोताल थाने में पदस्थ है एएसआई:हर मदद उपलब्ध करवाएंगे-पुलिस अधीक्षक
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket