
जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर परचून ट्रांसपोर्ट संघ की कार्यकारणी गठित की गई। संघ के नए अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय पाल तथा हिमांशु मिश्रा, सचिव मृदुल शुक्ला, सह सचिव अनिरुध नीखरा तथा सुबोध जैन, कोषाध्यक्ष नवीन सोनी, शहर कोषाध्यक्ष आशीष जैन बनाये गए हैं। साथ ही राहुल यादव संघ की जानकारी साझा करने हेतु प्रवक्ता दायित्व संभालेंगे। सभी पदाधिकारी संघ को गतिशीलता और प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यकारणी गठन संरक्षक अरुण दुबे, अजित तिवारी, सतीश लारिया एवं पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में किया गया।

Author: Jai Lok







