Download Our App

Home » Uncategorized » शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार के कामों की दी जानकारी

शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार के कामों की दी जानकारी

भोपाल (जयलोक)। श्रीमद् आद्यशंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर श्री शंकराचार्य मठ झरनेश्वर महादेव मंदिर, भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पधारे तथा द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज  से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार को संतों का आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है। आज भी उन्हें शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य जी को अपनी सरकार के कामों की जानकारियां भी दीं। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य जी को बतलाया कि उनकी सरकार ने गौशालाओं में होने वाले खर्च को अब बढ़ाकर 40 रुपए प्रति प्रति गाय कर दिया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार के कामों की दी जानकारी