Download Our App

Home » जीवन शैली » होटल विजन महल में चल रहा अवध फूड फेस्टिवल 19 मई तक होगा आयोजन, लखनऊ के प्रसिद्ध व्यंजनों की बड़ी श्रृंखला

होटल विजन महल में चल रहा अवध फूड फेस्टिवल 19 मई तक होगा आयोजन, लखनऊ के प्रसिद्ध व्यंजनों की बड़ी श्रृंखला

जबलपुर (जयलोक)

नगर के प्रतिष्ठित होटल विजन महल में इन दिनों अवध फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। गर्मियों के मौसम में शाम को और हसीन व लजीज़दार बनाने के लिए इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस फेस्टिवल की मुख्य बात यह है कि यहां पर अवध के मशहूर लजीज़ व्यंजनों को अपने शहरवासियों के लिए परोसा जा रहा है। विजन महल में अपने मेहमानों को लखनऊ का वही स्वाद देने के लिए शेफ की पूरी टीम तत्परता से काम कर रही है । वेज नॉनवेज  दोनों किस्म के लजीज़ व्यंजनों को दस्तरख़ान यहाँ मौजूद  हैं। यहां पहुंचने वाले लोगों के बीच में गलौटी कबाब ,मखमली रोटी,वरक़ी पराठा , हज़ारी पराठा ,मुगऱ् बोटी कबाब , गोभी मुस्सलम आदि  व्यंजन अधिक चर्चित हैं और सभी मेहमान इन व्यंजनों का लुत्फ़ उठा रहे हैं। हॉस्पिटैलिटी में नंबर एक के स्थान पर चल रहे होटल विजन महल का यह प्रयोग शहर के व्यंजन प्रेमी लोगों के लिए एक अच्छी सौगात है। बड़ी संख्या में लोग अवध फूड फेस्टिवल की व्यंजन श्रृंखला का स्वाद चखने के लिए पहुँच रहे हैं। लखनऊ की तहज़ीब और  ज़ायक़ा और साथ ही विजन महल की मेहमाननवाज़ी अपने परिवार के साथ पहुँच रहे लोगों को आकर्षित कर रही है।
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » होटल विजन महल में चल रहा अवध फूड फेस्टिवल 19 मई तक होगा आयोजन, लखनऊ के प्रसिद्ध व्यंजनों की बड़ी श्रृंखला
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket