Download Our App

Home » कानून » सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

जबलपुर (जयलोक)। 4 जून को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। जिसको लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पत्रकारवार्ता का आयोजन कर तैयारियों की जानकारी दी। कलेक्टर श्री सक्सेना ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मतगणना जवाहरलाल कृषि विश्व विद्यालय में होगी, मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसके पहले सुबह 6 बजे से स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। सुबह 7 बजे मतगणना अभिकर्ता को अपना स्थान ग्रहण करना होगा। मतगणना कक्षों के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। मतगणना केन्द्रों में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी इसलिए प्रवेश द्वार पर ही मोबाईल जमा करा लिए जाएंगे।  8 विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए कुल 138 मतगणना टेबलें रहेंगी। मगणना के लिए जबलपुर केंट में 14 राउंड, जबलपुर पूर्व में 15 राउंड, पाटन, बरगी, जबलपुर पश्चिम और पनागर में 16 राउंड तथा सिहोरा और उत्तर मध्य क्षेत्र में 18 राउंड में मतगणना होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket