Download Our App

Home » Uncategorized » पूर्व चीफ जस्टिस ने की डॉ. बहरानी और डॉ. राजेश धीरावानी की सराहना

पूर्व चीफ जस्टिस ने की डॉ. बहरानी और डॉ. राजेश धीरावानी की सराहना

चिकित्सा के क्षेत्र में जबलपुर हॉस्पिटल ने पूरे किये 34 वर्ष

जबलपुर (जय लोक)। अभी हाल ही में जबलपुर हॉस्पिटल ने अपनी चिकित्सा सेवा सफर के 34 साल पूरे किए हैं। जबलपुर हॉस्पिटल की सेवाओं और यहां मार्गदर्शन देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों की उपलब्धि को प्रमाणित और उत्साहित करने वाली एक और उपलब्धि उस वक्त शामिल हो गई जब हाल ही में अपने चर्चित सेवाकाल को पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के  मुख्य न्यायाधीश श्री रवि मलिमथ ने अपने जबलपुर में व्यतीत किए गए कार्यकाल और यहां मिले सहयोग के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए बहुत सी बातें कहीं।
इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबे अरसे से अलग पहचान बनाकर कार्य कर रहे जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर  के वरिष्ठ डॉक्टर डी एस बहरानी और वरिष्ठ डॉक्टर राजेश धीरावानी की सेवाओं का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की और उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापन किया। अपने जबलपुर कार्यकाल के दौरान पूर्व  मुख्य न्यायाधीश  का कई बार जबलपुर हॉस्पिटल में आगमन हुआ। अपने सेवा निवृत्ति समारोह के दौरान उन्होंने डॉ राजेश धीरावानी के द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में किया जा रहे अनुकरणीय प्रयासों के लिए सराहना की।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पूर्व चीफ जस्टिस ने की डॉ. बहरानी और डॉ. राजेश धीरावानी की सराहना

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket