Download Our App

Home » अपराध » पारिवारिक विवाद पर चाचा ने की भतीजे की हत्या तलवार मारकर किया लहुलुहान, पत्नी और बेटा भी हत्या में शामिल

पारिवारिक विवाद पर चाचा ने की भतीजे की हत्या तलवार मारकर किया लहुलुहान, पत्नी और बेटा भी हत्या में शामिल

जबलपुर (जयलोक)
शहपुरा के ग्राम उमरिया में चाचा भतीजे के बीच चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसमें चाचा ने तलवार से हमला कर अपने भतीजे की हत्या कर दी। दोनों के बीच हुए खूनी संघर्ष में काफी देर तक ग्रामीण मूक दर्शक बने देखते रहे। भतीजे की हत्या के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए हत्यारे चाचा की तलाश शुरू कर दी है।
शहपुरा पुलिस ने बताया कि उमरिया गांव में राकेश पटेल अपने साथियों के साथ बैठा था। रात आठ बजे उसके रिश्ते में लगने वाला चाचा लेखराम लोधी तलवार लेकर आया और गाली देते हुए तलवार से हमला कर दिया। तलवार से हुए हमले के बाद राकेश जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जिसमें लेखराम ने अपने भतीजे पर तलवार से हमला किया उस समय उसके साथ उसकी पत्नी गायत्री लोधी और बेटा ऋषिराज लोधी भी था। लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। वारदात के बाद सभी आरोपी भाग निकले। इधर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को तैनात किया है। पुलिस को अब तक जो बात सामने आई है वह यह है कि राकेश और उसके चाचा का पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों का विवाद चला आ रहा है।
पत्नी और बेटे ने भी दिया साथ
पुलिस को मृतक की भांजी सुरिति ने बताया कि लेखराम ने उसके मामा पर तलवार से हमला किया। इस दौरान लेखराम का बेटा ऋषिराज ने राकेश को पीछे से पकड़ लिया इसी दौरार लेखराम ने उस पर तलवार से हमला कर दिया।
जेल से छूटकर आया था मृतक
इस मामले में पुलिस को जांच में पारिवारिक विवाद का पता चला है। वहीं यह भी पता चला है कि राकेश कुछ समय पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। उसके खिलाफ गांव की एक महिला ने वीडियो बनाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके कारण राकेश को कुछ दिनों तक जेल में रहना पड़ा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पारिवारिक विवाद पर चाचा ने की भतीजे की हत्या तलवार मारकर किया लहुलुहान, पत्नी और बेटा भी हत्या में शामिल
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket