Download Our App

Home » अपराध » एसपी कार्यालय के सामने मारे थे चाकू, हो गई मौत

एसपी कार्यालय के सामने मारे थे चाकू, हो गई मौत

दो दिनों तक चले ईलाज में तोड़ा दम, हत्या का मामला दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जबलपुर (जयलोक)। तीन दिनों पूर्व मालगोदाम चौराहे पर जिस युवक पर चाकू से हमला कर लहुुलुहान किया गया था कल रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हत्या की वजह चौकाने वाली है मृतक और आरोपियों के बीच महज घर जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मृतक जल्दी घर जाना चाहता था लेकिन आरोपी कुछ देर और बैठकर बात करने की जिद कर रहे थे। इसी बात को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ जिसमें आरोपी ने मृतक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
तीन दिनों पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आनंद चौधरी पर अमन कोरी, राहुल कुशवाहा सहित चार लोगों ने चाकू से हमला किया था। उसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने आनंद की मौत के बाद आरोपियों पर हत्या की धाराएं लगा दी हैं।
मृतक और हत्यारा दोनों हैं दोस्त
पुलिस का कहना है कि मृतक आनंद और मुख्य आरोपी राहुल चौधरी दोनों दोस्त हैं। तीन दिनों पूर्व जब दोनों साथ बैठकर बात कर रहे थे तभी आनंद ने जल्द घर जाने की बात कही। जिस पर राहुल ने आपत्ति जताई और मजाक में अपशब्द बोल दिया। जिसके बाद विवाद हुआ और राहुल ने अपने तीन साथियों को बुला लिया। चारों आरोपियों ने बीच सडक़ पर आनंद के साथ मारपीट कर उस पर चाकू से लहुलुहान कर दिया, इस दौरान किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।
मांडवा बस्ती में भी चले चाकू
गोरखपुर थाना क्षेत्र की मांडवा बस्ती सेक्टर नंबर-1 में देर रात अंकित चौरसिया को 4 लडक़ों ने उस वक्त घेर लिया, जब वह अपने घर जा रहा था। हमलावरों ने गालीगलोच करते हुए चाकू से दनादन कई प्रहार किए, जिसमें अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। प्राणघातक हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एसपी कार्यालय के सामने मारे थे चाकू, हो गई मौत

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!