Download Our App

Home » अपराध » जम्मू में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद

जम्मू में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद

छिंदवाड़ा (जयलोक)
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा के जवान कबीर दास उईके शहीद हो गए। 35 साल के कबीर दास बिछुआ तहसील के पुलपुलडोह के रहने वाले थे। 2011 में वे सेना में भर्ती हुए थे।  मंगलवार रात करीब 8 बजे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर के सैदा सुखल गांव में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में सीआरपीएफ कांस्टेबल कबीर दास उईके को गोली लग गई थी। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव विशेष वाहन से नागपुर से गांव लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव पुलपुलडोह में होगा।
कमलनाथ बोले-छिंदवाड़ा के वीर सपूत पर गर्व- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी जवान की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- जम्मू कश्मीर के कठुआ में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में छिंदवाड़ा के पुलपुलडोह निवासी सीआरपीएफ जवान कबीर दास शहीद हो गए। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छिंदवाड़ा के वीर सपूत पर हमें गर्व है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करे। दुख की घड़ी में पूरा छिंदवाड़ा परिवार उनके साथ है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जम्मू में हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद
best news portal development company in india

Top Headlines

लड़ेंगे वो, क़ीमत हम चुकाएंगे: युद्ध की छाया में भारतीयों की जेब और भारत अर्थव्यवस्था दोनों संकट में

अमित चतुर्वेदी (जयलोक)। दुनिया इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़ा

Live Cricket