Download Our App

Home » हादसा » लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये में चिंगारी से उठा धुआँ, कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे, चोटिल

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये में चिंगारी से उठा धुआँ, कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे, चोटिल

बिजनौर
लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस में चंदक रेलवे स्टेशन पर अचानक पहियों में चिंगारियां उठी और धुआं धुआं हो गया। पहियों से निकला धुआं कोच में भरने लगा तो यात्रियों में आग लगने की दहशत फैल गई। घबराए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बताया गया कि अभी ट्रेन रुकी भी नहीं थी कि धीमी होते ही यात्री ट्रेन से कूदने लगे। ऐसे में कई यात्री चोटिल हुए हैं। ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर आग बुझाई। काफी देर तक यह ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और पूरी तरह चेकिंग की गई। वहीं इस दौरान देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को भी इसी स्टेशन पर रोकना पड़ा। यात्रियों में इतनी दहशत फैल गई थी कि ट्रेन के चलने पर भी वे उसमें सवार नहीं हुए और स्टेशन पर ही रह गए। ये यात्री दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये में चिंगारी से उठा धुआँ, कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे, चोटिल
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket