जबलपुर (जय लोक)
जबलपुर में सट्टे का कारोबार पुलिस की और आम आदमी की सोच से कहीं ज्यादा फैल चुका है। रोजाना कोई ना कोई नया सटोरिया क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। इसके बावजूद भी सट्टे का यह नेटवर्क टूट नहीं रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बड़े सटोरियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच रहे हैं और छोटे-छोटे 10-20 हजार का काम करने वालों को पुलिस पकड़ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी माढोताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि संस्कार सिटी माढ़ोताल के अंदर जयकुमार रावत के घर में कुछ लोग ऑन लाईन सट्टा खिला रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस ने संस्कार सिटी में दबिश दी जयकुमार रावत के घर के बाहर से एक व्यक्ति तेजी से दौड़ते हुये अंदर जाते हुये दिखा जिसे पकडऩे का प्रयास करते हुये जयकुमार रावत के घर के अंदर दबिश दी गई। जहाँ 9 लोग टीव्ही पर टी-20 मैच देखकर मोबाईलों में एवं नोट बुक में कुछ लिख रहे थे, तत्काल जिनके मोबाईल व नोट बुक को चैक किया गया तो मोबाईल के व्हाट्सअप में व नोट बुक के कुछ पेजों में सट्टे के पैसों के लेनदेन का हिसाब किताब होना पाया गया।
सभी से नाम पता पूछने पर अपने नाम (1) सोनू कुमार मुखिया पिता चलित्तर मुखिया उम्र 23 वर्ष निवासी जिला दरभंगा बिहार (2) मनीष कुमार चमार उम्र 25 साल निवासी जिला गाजीपुर उ.प्र (3)अजय कुमार उम्र 20 साल निवासी मिरजापुर थाना दरभंगा बिहार (4) सुमित सेनी उम्र 22 साल निवासी जमालपुर बिहार (5) सतीश कुमार उर्फ गोलू उम्र 23 साल निवासी जिला गाजीपुर (6) अमरजीत कुमार साहनी उम्र 24 साल निवासी जिला दरंभंगा बिहार (7) सोनू मुखिया उम्र 18 साल निवासी जिला दरभंगा बिहार (8) अशोक मुखिया उम्र 28 साल निवासी जिला दरभंगा बिहार (9) रवि जायसवाल उम्र 19 साल निवासी जिला गाजीपुर उ.प्र का होना बताये। सभी ने पूछताछ पर सट्टा लिखना स्वीकार किया सभी से प्रथक प्रथक कुल 19 नग मोबाइल ,03 लेपटोप ,01 वाईफाई राउटर ,01 टी व्ही, तथा 02 कॉपी,एव 10490/रू नगद जप्त करते हुये जो सभी के विरूद्ध धारा 3/4,4(क) सट्टा अधिनियम का अपराध पंजीबंध विवेचना मे लिया गया।

Author: Jai Lok