Download Our App

Home » अपराध » शादी का झाँसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी का झाँसा देकर युवती से दुष्कर्म

जबलपुर (जयलोक)। शादी का झांसा देकर पहले तो एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर दुष्कर्म किया और अब शादी करने से मुकर गया। प्रेमी द्वारा धोखा देने के बाद प्रेमिका के सपने टूट गए। उसने प्रेमी के साथ शादी करने और गृहस्थी बसाने का सपना देखा था। प्रेमी को सबक सिखाने के लिए प्रेमिका ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र का है, बतया जा रहा है कि युवती जयपुर की आईटी कंपनी में काम करती है। पुलिस ने आरोपित पर दुराचार, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि 2017 में उसकी मुलाकात गोरखपुर रतन नगर निवासी नितिन फबियानी से हुई थी। दोनों में पहले बातचीत होने लगी। 23 जनवरी 2022 को नितिन के भाई का विवाह एक होटल में था। उसमं युवती भी शामिल थी। विवाह के दो दिन बाद 25 जनवरी को नितिन युवती को बहलाया कर अपने घर ले गया। युवक ने शादी की बात कहकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर युवती को धमकाया कि अगर वह किसी से इस बारें में कहेगी तो वह उसे जान से मार कर देगा। इसके बाद भी नितिन ने कई बार युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। लेकिन जब युवती ने शादी की बात की तो 13 अप्रैल 2024 को नितिन ने शादी से इंकार कर दिया। तब युवती ने उसके खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शादी का झाँसा देकर युवती से दुष्कर्म

Top Headlines

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

जबलपुर (जय लोक)।  शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड के पास वर्षों से जमीं अवैध झुग्गी झोपडिय़ाँ और दुकानों को हटाने के

Live Cricket