Download Our App

Home » जबलपुर » जबलपुर आकर उपराष्ट्रपति डिंडोरी पहुँचे, वापस आकर दिल्ली रवाना

जबलपुर आकर उपराष्ट्रपति डिंडोरी पहुँचे, वापस आकर दिल्ली रवाना

जबलपुर (जय लोक)। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मिनिस्टर इन वेटिंग लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, सन्तोष वरकड़े ने स्वागत किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ डुमना एअरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा डिंडौरी रवाना हुए। उपराष्ट्र पति जगदीप धनखड़ विश्व सिकल सेल दिवस पर आज प्रात: 11 बजे चंद्र विजय महाविद्यालय डिंडोरी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री धनखड़ डिंडौरी से वापस आकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुचें तथा 1.55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के लिये रवाना हो गए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जबलपुर आकर उपराष्ट्रपति डिंडोरी पहुँचे, वापस आकर दिल्ली रवाना