Download Our App

Home » जीवन शैली » 461 वें बलिदान दिवस पर वीरांगना दुर्गावती का भावपूर्ण स्मरण किया : समाधि और प्रतिमा स्थल पर हुए भव्य आयोजन, मित्रसंघ मिलन व नगर निगम का संयुक्त आयोजन

461 वें बलिदान दिवस पर वीरांगना दुर्गावती का भावपूर्ण स्मरण किया : समाधि और प्रतिमा स्थल पर हुए भव्य आयोजन, मित्रसंघ मिलन व नगर निगम का संयुक्त आयोजन

जबलपुर (जयलोक)
गढ़ा मंडला राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के 461 वें बलिदान दिवस के अवसर आज वीरांगना का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वीरांगना दुर्गावती के समाधि स्थल तथा भंवर ताल स्थित प्रतिमा पर वीरांगना की स्मृति में आयोजन संपन्न हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर आने के पूर्व सबसे पहले दुर्गावती की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। प्रात: काल नगर निगम जबलपुर तथा मित्र संघ मिलन के वीरांगना स्मृति रक्षा अभियान की ओर से वीरांगना दुर्गावती की समाधि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वीरांगना की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा पुलिस के दल द्वारा हर्ष फायर तथा बैंड दल द्वारा वीरांगना दुर्गावती को सलामी दी गई। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस अवसर पर मशाल को प्रज्वलित कर धावक दल को मशाल सौंपी। इसके पश्चात महापौर ने शपथ ग्रहण कराई। धावक दल मशाल को लेकर भंवरताल में प्रतिमा स्थल के लिए रवाना हुआ। समाधि स्थल रथ पर मेयर इन कौंसिल के सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी तथा श्रीमती कैलाश साहू, मित्र संघ के अध्यक्ष सच्चिदानन्द शेकटकर, संयोजक परितोष वर्मा, नगर निगम के अपर आयुक्त आरपी मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी राकेश तिवारी महेंद्र विश्वकर्मा आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
भंवरताल उद्यान में दुर्गावती की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित करने के पूर्व धावक दल से मशाल लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इसे प्रतिमा के सामने स्थापित किया। यहां भी पुलिस दल और बैंड दल ने सलामी दी। मित्र संघ के संस्थापक अजित वर्मा जी द्वारा 24 जून 1971 से प्रारंभ करायें गये बलिदान दिवस के कार्यक्रम में उनका स्मरण किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वीरांगना दुर्गावती के बलिदान दिवस के आयोजन को और भव्यता प्रदान करने की घोषणा की। नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज तथा अन्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। वीरांगना दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष तथा महिला वग्र के विजेताओं को महापौर द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र पांडे ने तथा आभार प्रदर्शन परितोष वर्मा ने किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » 461 वें बलिदान दिवस पर वीरांगना दुर्गावती का भावपूर्ण स्मरण किया : समाधि और प्रतिमा स्थल पर हुए भव्य आयोजन, मित्रसंघ मिलन व नगर निगम का संयुक्त आयोजन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket