Download Our App

Home » Uncategorized » आटो को टक्कर मार खेत में घुसा ट्रक

आटो को टक्कर मार खेत में घुसा ट्रक

ट्रक चालक की मौत, आटो में सवार दो लोग घायल

जबलपुर (जयलोक)
पाटन थाना अंतर्गत तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक खेत में जा घुसा। इस हादसे में जहाँ ट्रक चालक की मौत हो गई तो ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वही मृतक की जानकारी लेने के बाद परिजनों को पुलिस ने सूचना दी।
मृतक ट्रक चालक का नाम छतर सिंह बताया जा रहा है जो सागर का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि छतर सिंह ट्रक लेकर साइलों केब आया हुआ था और जब वापस खाली ट्रक लेकर सागर तरफ  जा रहा था, इस दौरान सामने से आ रहे एक ऑटो से ट्रक टकरा गया।
टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ने अपनी जान बचाने के लिए चलते ट्रक से कूद गया लेकिन उसका पैर ट्रक में फंस जाने के कारण वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। सागर से जबलपुर पहुंचे छतर सिंह के परिवार वालों ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रक लेकर छतर सिंह जबलपुर आए थे। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आटो को टक्कर मार खेत में घुसा ट्रक

Top Headlines

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

जबलपुर (जय लोक)।  शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड के पास वर्षों से जमीं अवैध झुग्गी झोपडिय़ाँ और दुकानों को हटाने के

Live Cricket