Download Our App

Home » Uncategorized » 25 सौ रूपये के लिए की गई सनी की बेरहमी से हत्या : दोस्त ही निकला कातिल

25 सौ रूपये के लिए की गई सनी की बेरहमी से हत्या : दोस्त ही निकला कातिल

 मारपीट का लिया बदला, हत्या को हादसा दर्शाने शव के ऊपर डाली थी मोटर साइकिल
जबलपुर (जयलोक)
गढ़ा थाना अंतर्गत कल रात को एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सिर्फ 25 सौ रूपये और मारपीट का बदला लेने की नियत से सनी की हत्या की थी। हत्यारे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को सडक़ हादसा दर्शाने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस की जाँच में यह बात साफ हो गई कि यह हादसा नहीं हत्या है। पुलिस ने देर रात ही हत्यारे की तलाश शुरू की तो पता चला कि उसके घर के पास ही रहने वाले एक युवक ने उसकी हत्या की है। गढ़ा इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात सनी सिंह लोधी की हत्या कर दी गई। मृतक पेशे से ट्रक ड्राइवर था और पिंडारी गांव का रहने वाला था। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे, सनी का शव गढ़ा इलाके में बाइपास पर मिला। प्रारंभिक जाँच में यह एक सडक़ दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा था, लेकिन एफएसएल टीम द्वारा की गई जाँच से यह स्पष्ट हुआ कि सनी के सिर पर पत्थर से गंभीर चोटें आई थीं। हत्यारे ने एक्सीडेंट का दिखावा करने के लिए सनी के शव पर मोटर साइकिल पटक दी थी।
पप्पू कोरी ने की हत्या
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का नाम पप्पू कोरी है जिसके साथ कल शाम को मृतक सनी ने मारपीट कर 25 सौ रूपये छुड़ा लिए थे। तब पप्पू ने मृतक की हत्या करने की ठान ली। कल रात को जब सनी एक दुकान के पास सो रहा था तभी पप्पू ने उसके सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी।
पहले भी करता था परेशान
पप्पू ने पुलिस को बताया कि आरोपी सनी कई दिनों से उसे परेशान किया करता था। बिना वजह मारपीट करना और पैसे छुड़ा लेने से वह परेशान हो चुका था। इसलिए उसने सनी की हत्या कर दी।
बहन को था हत्या का शक
सनी की बहन सरिता को रात 2.30 बजे सूचना मिली कि उसका भाई दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लेकिन मृतक की बहन को पहले से ही शक था कि उसके भाई की हत्या की गई है। गढ़ा थाना पुलिस और सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही देर में हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
इनका कहना है
सनी की हत्या करने वाले हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने 25 सौ रूपये और मारपीट का बदला लेने के लिए सिर पर पत्थर पटककर सनी की हत्या की थी।
समर वर्मा, एएसपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 25 सौ रूपये के लिए की गई सनी की बेरहमी से हत्या : दोस्त ही निकला कातिल
best news portal development company in india

Top Headlines

गोलबाजार और शहीद स्मारक के अतिक्रमण हटाने बनाएं कमेटी, पूरे क्षेत्र की वीडियोग्राफी कर एक माह में स्टेट्स रिपोर्ट पेश करें : हाईकोर्ट

जबलपुर (जयलोक)। गोलबाजार एवं शहीद स्मारक में जमे अतिक्रमणों को हटाने के लिए हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर

सौ करोड़ की सौगात के लिए मदन महल पहाड़ी पर आज से चल रहा हथौड़ा, पर्ची वालों को तेवर में विस्थापित किया जा रहा, बांस, बल्ली, तिरपाल दे रहा प्रशासन, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 650 से अधिक अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

Live Cricket