Download Our App

Home » जीवन शैली » प्रवेश शुल्क को लेकर खेल रखरखाव समिति ने दिया धरना

प्रवेश शुल्क को लेकर खेल रखरखाव समिति ने दिया धरना

जबलपुर (जयलोक)
रविशंकर शुक्ल राइट टाउन स्टेडियम में लिए जा रहे प्रवेश शुल्क को लेकर अब खेल रखरखाव समिति ने मोर्चा खोल दिया। समिति के सदस्यों ने मनमाने तरीके से लिए जा रहे प्रवेश शुल्क पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
खेल रखरखाव समिति के सदस्यों का कहना है कि जिस कंपनी को स्टेडियम का ठेका दिया गया है, वह कंपनी नियमों को ताक पर रखकर मनमाना प्रवेश शुल्क वसूल रही है। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए स्टेडियम के अंदर दुकानों का ठेका भी इसी कंपनी को दिया गया है, जो नियमों के विपरीत है। समिति के अनुसार, यह कंपनी स्टेडियम में दुकानें खोलकर खिलाडिय़ों और अन्य आगंतुकों से अत्यधिक शुल्क वसूल रही है। सदस्यों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या का समाधान नहीं किया है और कंपनी को नियमों के उल्लंघन करने दिया है। धरना देने वालों में खेल रखरखाव समिति के प्रमुख सदस्य संतोष विश्वकर्मा, राजेश अग्रवाल, स्वदेश जैन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदीप मारवाह सहित अन्य कई सदस्य शामिल थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » प्रवेश शुल्क को लेकर खेल रखरखाव समिति ने दिया धरना