Download Our App

Home » राजनीति » मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से आज से प्रारंभ हुई जबलपुर मुंबई नियमित उड़ान

मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से आज से प्रारंभ हुई जबलपुर मुंबई नियमित उड़ान

जबलपुर (जय लोक)। काफी हो हल्ले हंगामा के बाद आखिरकार इंडिगो विमान कंपनी ने आज 1 जुलाई से जबलपुर मुंबई के बीच में अपनी रोजाना नियमित उड़ान प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष युवा नेता सोनू बचवानी ने कहा कि पूर्व सासंद वर्तमान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। जबलपुर की एयर कनेक्टिविटी अन्य बड़े शहरों से जल्द से जल्द पुन: स्थापित करने की माँग जोड़ पकडऩे लगी थी। इसी बीच 28 मई को जबलपुर के पूर्व सांसद एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने अपने दिल्ली आवास पर इंडिगो और स्पाइसजेट विमान कंपनी के  सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट के साथ मुलाकात की एवं जबलपुर की माँग से अवगत कराया। इंडिगो  कंपनी के प्रतिनिधियों ने इसी बैठक में ऐलान कर दिया था कि वह 1 जुलाई से मुंबई में उड़ान के लिए स्लॉट  मिलते ही उड़ान नियमित रूप से प्रारंभ कर देंगे। मंत्री राकेश सिंह ने तत्काल इस दिशा में प्रयास किया और मुंबई हवाई अड्डे पर इस फ्लाइट के लिए स्लॉट बुक करने में अहम भूमिका अदा की। इसके परिणाम स्वरूप आज से जबलपुर को मुंबई के लिए प्रतिदिन सीधी उड़ान प्राप्त हो गई।
हमारे नेता मंत्री श्री सिंह जबलपुर को उसका हक दिलाने के लिए सक्षम नेतृत्व है। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और यह बात आज पूर्ण रूप से स्पष्ट भी हो गई है। युवा नेता सोनू बचवानी ने कहा कि पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री श्री सिंह के प्रयासों से जल्द ही बेंगलुरु, अहमदाबाद पुणे आदि शहरों की फ्लाइट भी प्रारंभ होने जा रही है। निजी विमान कंपनियाँ इस दिशा में कार्य कर रही है।
1 सितंबर से बेंगलुरु की फ्लाइट – यह जानकारी भी सामने आई है कि इंडिगो विमान कंपनी आगामी 1 सितंबर से जबलपुर बेंगलुरु के बीच में अपनी विमान सेवा प्रारंभ करने जा रही है। यह विमान सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होने की जानकारी सामने आ रही है। जल्दी इस रूट की उड़ान का पूरा विवरण भी सामने आ जाएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से आज से प्रारंभ हुई जबलपुर मुंबई नियमित उड़ान