Download Our App

Home » अपराध » अवैध खदानों से हो रही करोड़ों की रॉयल्टी चोरी : मानेगॉव मंगेली में स्वीकृत खदानों की आड़ में धड़ल्ले से हो रही खनिज चोरी

अवैध खदानों से हो रही करोड़ों की रॉयल्टी चोरी : मानेगॉव मंगेली में स्वीकृत खदानों की आड़ में धड़ल्ले से हो रही खनिज चोरी

जबलपुर (जय लोक)
बरगी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मानेगॉव मंगेली गांव के अंतर्गत स्वीकृत खदानों की आड़ में बेधडक़ शासकीय भूमि को भी खुर्द बुर्द किया जा रहा है। खनिज विभाग के अनुसार माने गांव में शासन द्वारा स्वीकृत 36-37 खदानें हैं, लेकिन इन खदानों के अलावा अवैध रूप से कई खदानें संचालित हो रहे हैं। स्वीकृत खदानों की आड़ में अवैध खदानों में भी ब्लास्टिंग हो जाती है। यहां तक की निजी भूमि के खसरा को भी अवैध खनन माफिया निशाना बनाने से नहीं चूक रहा है । खनिज विभाग के अधिकारियों की जानकारी में सब कुछ होने के बावजूद भी यहां पर नियमित रूप से चेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है। ना ही शासकीय संपत्ति की देखरेख और उसकी हिफाजत करने की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है। खुलेआम यहां पर खनिज की लूट मची हुई है। अवैध खदानों  से करोड़ों रुपए की रॉयल्टी चोरी कर शासन को सीधे चूना लगाया जा रहा है।
जंगल तक बना लिया माफिया ने  रास्ता
अवैध उत्खनन करने वालों ने नहर के बाजू से जाने वाले रास्तों को इस्तेमाल करते हुए अंदर जंगल तक घुसने का रास्ता बना लिया है। यहां तक की वन विभाग की भूमि में भी अवैध खुदाई प्रारंभ कर दी गई है। यह सब जानकारी खनिज विभाग और पुलिस विभाग के पास है लेकिन इसे रोकने के बजाय जेब भरने का काम किया जा रहा है।
क्यों नहीं पकड़े गए  मानेगॉव मंगेली में उत्खनन करने वाले वाहन ?
खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बड़े ही आसानी से इस बात को कह देते हैं कि वहां सारी स्वीकृत खदानों पर ही खनन हो रहा है । लेकिन  पिछला रिकॉर्ड में नजर फेरी जाए तो यह साफ समझ में आता है कि मानेगॉव मंगेली में संचालित हो रही अवैध खदानों में उत्खनन करने वाला एक वाहन आज तक इनके द्वारा नहीं पकड़ा गया। ना इनको कोई ओवरलोडिंग मिली , ना ही कोई वाहन बिना परमिट या रॉयल्टी के मिला । कुछ एक मामलों में जहाँ सेटिंग नहीं हो पाती वह कार्यवाही कर दी जाती है ,लेकिन जो बड़े स्तर पर अवैध खुदाई कर रहे है उनपर हाथ नहीं डाला जा रहा है । सूत्रों का कहना है कि यहां तक की कई महीनों  से इस क्षेत्र में माइनिंग विभाग की टीम ने आकस्मिक तौर पर छापे मार कार्यवाही तक नहीं की है। खनिज विभाग की टीम अगर क्षेत्र में जाती है तो वह सिर्फ औपचारिकता की बात रह जाती है क्योंकि उनके आने की पहले से जानकारी दे दी जाती है।
चोरी का माल लेकर दौड़ते वाहनों को क्यों नहीं पकड़ रही पुलिस ?
इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा सवाल यह भी है कि मानेगॉव मंगेली से निकलने वाले मिट्टी ,मुरम, पत्थर ,बोल्डर के डंपर, हाईवा  रोजाना सैकड़ो की संख्या में भी बे धडक़ दिन रात यहां दौड़ते हैं। इनकी आकस्मिक जांच क्यों नहीं की जाती इनमें से अधिकांश चोरी का शासकीय खनिज ले जाते हैं। एक ही रॉयल्टी पर  चार-चार चक्कर लगा दिए जाते हैं इस चोरी के खेल को पुलिस क्यों नहीं पड़ती।
खनिज विभाग की  चेक पोस्ट तक नहीं
यह पूरा क्षेत्र अवैध उत्खनन के लिए आज से नहीं कई सालों से बदनाम है । मानेगॉव मंगेली ,धधरा में सर्वाधिक अवैध उत्खनन की शिकायतें आए दिन सामने आती है उसके बावजूद भी आज तक खनिज विभाग ने अपनी चेक पोस्ट यहां स्थापित नहीं कि नहीं की है ना ही पुलिस विभाग की ओर से नियमित रूप से ग्रस्त या चौकी बनाई गई है। यही कारण है कि शासन की इस लापरवाही का नतीजा खनिज माफिया भरपूर उठना है। जबलपुर से टीम के निकलने से पहले उनकी सूचना पहुंच जाती है और खनिज माफिया के लोग अवैध उत्खनन के कार्य में लगे वाहन सब समय रहते नदारत हो जाते हैं।
इनका कहना है
माँगेगाव और मंगेली में शासन द्वारा स्वीकृत खदानें है। इसके आलावा अगर शासन की या अन्य भूमि पर खुदाई हो रही है तो इसकी जाँच करने के लिए इस्पेक्टर को निर्देशित किया जायेगा।
आर के दीक्षित ,खनिज अधिकारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अवैध खदानों से हो रही करोड़ों की रॉयल्टी चोरी : मानेगॉव मंगेली में स्वीकृत खदानों की आड़ में धड़ल्ले से हो रही खनिज चोरी