
सागर (जयलोक)
सागर के केसली थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष का संदेहास्पद स्थितियों में रविवार को सडक़ किनारे शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सागर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार पिता लखनलाल बरकड़े उम्र 44 साल निवासी इंद्राकॉलोनी केसली 11 जुलाई की शाम करीब 6 बजे बाजार जाने का बोलकर घर से निकले थे। लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने केसली के बाजार समेत रिश्तेदारों और दोस्तों में जानकारी निकाली। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। केसली थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस और परिवार वाले लगातार राजकुमार बरकड़े की तलाश कर रहे थे।

Author: Jai Lok







