Download Our App

Home » Uncategorized » पंढरपुर की तर्ज पर कल निकलेगी वारी यात्रा : 10 वर्षों से मराठी भाषी कर रहे हैं भव्य आयोजन

पंढरपुर की तर्ज पर कल निकलेगी वारी यात्रा : 10 वर्षों से मराठी भाषी कर रहे हैं भव्य आयोजन

जबलपुर (जय लोक)
महाराष्ट्र के पंढरपुर की श्री वि_ल वारी यात्रा की तर्ज पर शहर में भी कल 16 जुलाई को सामाजिक समरसता यात्रा निकाली जाएगी। आषाढी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर द्वारा आयोजित श्री हरि नाम संकीर्तन एवं श्री वि_ल वारी यात्रा कल 16 जुलाई को सायंकाल 4:30 बजे से दत्त मंदिर गोल बाजार से प्रारंभ होगी। यह यात्रा मालवीय चौक से होकर फुहारा, कमानिया गेट होते हुए हनुमानताल के श्री वि_ल रखुमाई मंदिर में समाप्त होगी। आषाढी कार्तिकी वारी महामंडल और शहर की सभी मराठी भाषी संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से यह यात्रा निकाली ल जा रही है। इस यात्रा का यह दसवां वर्ष है। जबलपुर के धार्मिक आयोजनों में श्री वि_ल वारी यात्रा भव्य यात्रा के रूप में अपना स्थान बना चुकी है। इस यात्रा के पहले शहर के अलग-अलग भागों में चक्रीय आरती कार्यक्रम भी प्रारंभ हो जाता है चक्रीय आरती कार्यक्रम के दौरान छोटी-छोटी यात्राएं भी निकाली  जाती हैं। पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, श्रीमती स्वाति गोड़बोले तथा संतोष गोड़बोले ने आषाढी कार्तिकी वारी महामंडल की स्थापना कराकर शहर में वि_ल वारी यात्रा के आयोजन की शुरुआत कराई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पंढरपुर की तर्ज पर कल निकलेगी वारी यात्रा : 10 वर्षों से मराठी भाषी कर रहे हैं भव्य आयोजन

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket