
भोपाल (जयलोक)
राज्य के वनों में पिछल तीन सालों में आग लगने की कुल 30 हजार 901 घटनायें दर्ज हुई हैं। वन विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार, गर्मी के मौसम में ज्यादातर आग लगने की घटनायें होती हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिये प्रत्येक वनमंडल में केंद्र सरकार से स्वीकृत कार्ययोजना में आग रोकने व नियंत्रण हेतु विस्तृत निर्देश रहते हैं। वनों में आग लगने की सूचना हेतु त्वरित सूचना तंत्र-फारेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम केंद्र के फोरेस्ट सर्वे आफ इण्डिया द्वारा विकसित किया जा रहा है। स्वयं वन विभाग के तकनीकी सूचना तंत्र के माध्यम से भी आग लगने की घटनाओं की निगरानी की जा रही है। इसका नतीजा यह आया है कि अब आग लगने की सूचना आठ घण्टे के बजाये 2 घण्टे में मिल रही है तथा आग से प्रभावित क्षेत्र 11 हैक्टेयर से घटकर 3 हैक्टेयर प्रति पाईंट हो गया है।

Author: Jai Lok







