Download Our App

Home » अपराध » जबलपुर के लुटेरे पन्ना में करने वाले थे लूट : एटीएम में डकैती से पहले ही पन्ना पुलिस ने पाँच को दबोचा

जबलपुर के लुटेरे पन्ना में करने वाले थे लूट : एटीएम में डकैती से पहले ही पन्ना पुलिस ने पाँच को दबोचा

जबलपुर (जयलोक)
शहर के पाँच युवक पन्ना में एटीएम में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। योजना के तहत स्कार्पियो में हथियार रखकर एटीएम भी पहुँच लेकिन आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब होते उसके पहले ही पन्ना पुलिस ने पाँचों आरोंपियों को हिरासत में ले लिया। पन्ना पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आरोपी जबलपुर के शातिर बदमाश हो सकते हैं जिन्होंन कई लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल तो पन्ना पुलिस ने पाँचा आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
पन्ना पुलिस ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पन्ना में लगे एटीएम मैं डकैती की योजना बनाते हुए 5 आरोपित को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपितो के कब्जे से 01 स्कॉर्पियो कार कीमती करीब 7 लाख रुपये एक अदद देशी कट्टा 38 बोर कीमती 3000/-रुपये, एक अदद लोहे का चाकू कीमती 500/-रुपये, एक अदद लोहे का बडा कटर, एक बडा पेचकश, एक लोहे का पाइप औजार कीमती 2000/-रुपये एवं दो लोहे की रॉड कीमती 600/-रुपये कुल 7 लाख 6 हजार एक सौ रूपये का जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि सकरिया के पास कुछ व्यक्ति स्कॉरपियो कार खड़ी करके पन्ना स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। जिसकी सूचना थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्णा एस. थोटा द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पन्ना पुलिस टीम व सकरिया पुलिस चौकी टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर डकैती की योजना बना रहे 5 संदेही व्यक्तियों को सकरिया के पास घेराबंदी करके पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपित के नाम पूछे गए जिस पर उन्होंने अपना नाम सलीम जबलपुर थाना हनुमानताल, नौसाद अली जबलपुर थाना अधारताल, अलताफ  शाह मंडी मदार टेकरी जबलपुर, मोहम्मद शाहिद निवासी मदार छल्ला, शिवम कुशवाहा जबलपुर थाना आधारताल बताया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त औजारों को कार में रखे जाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग पन्ना की मुख्य शाखा में लगे एटीएम में डकैती डालने के लिये औजार कार में रखकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम द्वारा उक्त औजारों सहित स्कॉर्पियो कार को जब्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जबलपुर के लुटेरे पन्ना में करने वाले थे लूट : एटीएम में डकैती से पहले ही पन्ना पुलिस ने पाँच को दबोचा