Download Our App

Home » Uncategorized » पहली बारिश में उधड़ गई कटंगा से गौरीघाट रोड

पहली बारिश में उधड़ गई कटंगा से गौरीघाट रोड

जबलपुर, (जयलोक)। कटंगा से गौरीघाट रोड में कांग्रेस पार्षद दल ने गढडो में बेशर्म के पेड़ लगाकर ढोल मंजीरे बजाए और प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि हाल ही में नर्मदा जन्मोत्सव के समय सडक़ का निर्माण किया गया था। जो पहली ही बारिश में उखड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सडक़ के निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। बादशाह हलवाई मंदिर से लेकर ग्वारीघाट तक सडक़ क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रदर्शन में  नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद गुड्डू तामसेतवार, पार्षद अनुपम जैन, पार्षद अमर रजक, पार्षद अख्तर अंसारी, शंकर शाह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद पटेल, मिंटू मिश्रा, आकाश राज, विजय पटेल, अंकित पांडे, मिथुन शिवहरे मनीष मेश्राम, लवली ठाकुर, आदर्श पटेल अभिषेक पटेल, अजीत यादव, अनुज, अजय मिश्रा, बबलू झरिया, घनश्याम महोबिया, मिथुन शिवहरे, सौरभ आदि उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पहली बारिश में उधड़ गई कटंगा से गौरीघाट रोड

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket