Download Our App

Home » अपराध » शहर में गैंगवार, 2 घायल बदमाशों के दो गुटों में जमकर चली गोलियाँ

शहर में गैंगवार, 2 घायल बदमाशों के दो गुटों में जमकर चली गोलियाँ

जबलपुर (जयलोक)
घमापुर थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक युवक की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि 24 घंटे में फिर एक वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी। मदन महल थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी में बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मेहता पेट्रोल पंप के सामने पुराने बदमाशों के दो गुटों के बीच फिल्मी स्टाइल में फायरिंग की घटना घटित हुई। इस वारदात में दो युवकों को पैर में गोलियाँ लगी हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यादव कॉलोनी इलाके में रहने वाले कुख्यात बदमाश एक गैंग का लीडर मुक्कू पटेल और उसके साथियों का बदमाश गैंग जिसका नाम 307 है उसके गैंग लीडर अंशुल केवट गौरव ठाकुर और उसके गुर्गों से आमना सामना हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक यह वारदात दुर्गेश पंडा से जुड़े हत्या के प्रयास के एक मामले में गवाही बदलवाने को लेकर हुई है। फिल्मी स्टाइल में बीच सडक़ पर हुई इस सनसनी खेज वारदात के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले को जाँच में ले लिया है और घायलों के बयानों के आधार पर पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुक्कू पटेल और गौरव ठाकुर से जुड़े दोनों ही गुटों में लंबे समय से दुश्मनी चली जा रही थी और दोनों पक्षों का जैसे ही आमना सामना हुआ तो विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
बड्डू पटेल का नाम भी आया सामने
पुलिस जब घायलों का बयान लेने अस्पताल पहुँची तो पुलिस को घायल मुकेश उर्फ मुक्कू पटेल ने बताया कि बड्डू पटेल और उसके गुर्गों से उसका विवाद चल रहा है। विवाद का कारण पुराने विवाद में गवाही बदलने का है। हमले में मुकेश को पैर में गोली लगी है। इसी तरह बड्डू पटेल गिरोह से जुडे एक बदमाश गौरव ठाकुर को भी पैर में गोली गली है।
एम्बुलेंस माफिया में आ चुका बड्डू पटेल का नाम
पुलिस सूत्रों के अनुसाार बड्डू पटेल का नाम मेडिकल में एम्बुलेंस माफिया से भी जुड़ चुका है। उसके खिलाफ मेडिकल में गुंडा टैक्स वसूलने का आरोप है। इसके अलावा बड्डू के खिलाफ कई मामले थानों तक पहुँच चुके हैं। जिसमें वह फरार है।
दोनों गुटों में वर्चस्व को  लेकर चल रहा विवाद
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी दोनों के गुटों के सदस्यों के बीच विवाद हो चुके हैं। वहीं इस विवाद को गुंडा टैक्स वसूली से भी जोड़ा जा रहा है।
घायल मुक्कू पर एक दर्जन मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि घायल मुक्कू के खिलाफ भी मारपीट, वसूली, चाकूबाजी सहित एक दर्जन से अधिक मामले थाने में दर्ज है। इसके अलावा भी इसके साथ के दो से तीन युवकों के नाम सामने आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों के नाम इस गैंगवार में सामने आ रहे हैं।
इनका कहना है
मुक्कू पटेल और अंशुल केवट दोनों पर हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली, और फायरिंग के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस गैंग के फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
प्रवीण धुर्वे, थाना प्रभारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शहर में गैंगवार, 2 घायल बदमाशों के दो गुटों में जमकर चली गोलियाँ

Top Headlines

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिगों और बिना आपराधिक रिकॉर्ड वालों को रिहा करने के आदेश

नई दिल्ली (जयलोक)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती

Live Cricket