Download Our App

Home » Uncategorized » ट्रक-कार की भिंड़त में एक की मौत, सात घायल, अस्थि विसर्जन कर प्रयासगराग से लौट रहा था परिवार, छ: की हालत गंभीर

ट्रक-कार की भिंड़त में एक की मौत, सात घायल, अस्थि विसर्जन कर प्रयासगराग से लौट रहा था परिवार, छ: की हालत गंभीर

जबलपुर (जयलोक)
सिहोरा थाना अंतर्गत हुए सडक़ हादसे में 1 युवक की मौत हो गई तो वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के थे। जो अस्थि विजर्सन करने के बाद प्रयागराज से जबलपुर लौट रहे थे। तभी सिहोरा के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। किसी तरह कार में फँसे लोगों को बाहर निकाला गया।  हादसा देर रात 12 बजे का है, परिजनों ने हादसे के मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि वे अस्थियाँ विसर्जन करके प्रयागराज से जबलपुर की ओर आ रहे थे इसी दौरान सिहोरा के शासकीय अस्पताल नेशनल हाईवे रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तवेरा में बैठे  देवेंद्र पटेल, सतीश पटेल, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, मुन्ना लाल पटेल, अहिल्या बाई पटेल, बिन्नी बाई पटेल, रामवती बाई पटेल, महिलाएँ सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सतीश पटेल और लक्ष्मी प्रसाद पटेल का सिहोरा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जिसमें लक्ष्मी पटेल की मौत हो गई। वहीं महिला सहित पांच गंभीर घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धनपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जाँच कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ट्रक-कार की भिंड़त में एक की मौत, सात घायल, अस्थि विसर्जन कर प्रयासगराग से लौट रहा था परिवार, छ: की हालत गंभीर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!