Download Our App

Home » Uncategorized » लापरवाही की भेंट चढ़ी एक और सड़क

लापरवाही की भेंट चढ़ी एक और सड़क

साईं कॉलोनी की सडक़ समय से पहले उखड़ी-जीतू कटारे

जबलपुर (जयलोक)
धन्वन्तरी नगर से सांई कालोनी तक सडक़ निर्माण का कार्य पांच करोड़ की लागत से हुआ है। सडक़, नाली एवं पेवर ब्लॉक लगने का कार्य हुआ। लेकिन निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए पार्षद जीतू कटारे के द्वारा रोक भी कई बार लगाई गई थी। अधिकारियों को अवगत भी कराया गया था, लेकिन सडक़ निर्माण पर अधिकारियों का ध्यान ना जाने से इस सडक़ निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। अब आलम यह है कि सडक़ निर्माण की परतें उखड़ रही हैं। सडक़ निर्माण कार्य अगर गुणवत्ता पूर्ण हुआ होता तो आज यह रफू करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ठेकेदार से बात करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यहाँ पेवर ब्लॉक निकल गए नालियों को जोड़ा नहीं गया। पार्षद का आरोप है कि इतने समय में जबलपुर से नागपुर तक का सडक़ निर्माण कार्य हो जाता पर नगर निगम अधिकारियों की भर्राशाही का आलम यह है कि सडक़ निर्माण पूर्ण होने से पहले ही उखडऩे लगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » लापरवाही की भेंट चढ़ी एक और सड़क

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!