Download Our App

Home » अपराध » कार रैसिंग में गई नाबालिग की जान डुमना रोड की घटना, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

कार रैसिंग में गई नाबालिग की जान डुमना रोड की घटना, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

जबलपुर (जयलोक)
फिल्मों के कार रैसिंग सीन को असल जिंदगी में करने वाले युवाओं के लिए यह रेस उस वक्त भारी पड़ी जब कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कहा जा रहा है कि कार या तो डिवाईडर से टकराकर पलटी है या फिर पेड़ से टकराई है। इस हादसे में जहाँ एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो नाबालिगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी युवक 18 वर्ष से कम उम्र के बताए जा रहे हैं। हादसा आज सुबह 5 बजे डुमना रोड पर हुआ। हादसे में नाबालिगों की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार में फंसे शव और घायलों को कार से निकाला। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। साथ ही यह उन लोगों के लिए उदाहरण भी है जो अपने कम उम्र के बच्चों के हाथों में कारों का स्टेरिंग थमा देते हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह 5 बजे डुमना रोड पर होंडा सिटी और सियाज कार को तेज रफ्तार दौड़ते देखा गया। सडक़ खाली होने पर दोनों कारें बहुत तेज गति से यहाँ से निकलीं। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सियाज कार सडक़ किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में प्रिंस खत्री नामक नाबालिग की मौत हुई है। सियाज कार में तीन युवक सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई तो वहीं दो नाबालिगों को गंभीर चोटें पहुँची हैं।
पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली है कि कार सवार सभी युवक नाबालिग हैं। जिन्हें कार रैसिंग का शौक है। शौक पूरा करने के लिए आए दिन नाबालिग कार में सवार होकर डुमना एयरपोर्ट सहित शहर की अन्य सडक़ों पर कार दौड़ाते थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस बार इनका यह शौक एक की जान ले लेगा तो वहीं दो नाबालिगों को अस्पताल पहुँचा देगा।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पुलिस का कहना है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घायलों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। दूसरी ओर घायल नाबालिगों के बयान लेने पुलिस निजी अस्पताल भी पहुँची। यहाँ उनके परिजनों से भी पूछताछ की गई। कहा जा रहा है कि सभी नाबालिग एक ही साथ पढ़ते हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » कार रैसिंग में गई नाबालिग की जान डुमना रोड की घटना, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
error: Content is protected !!