Download Our App

Home » Uncategorized » लाडली बहनों ने महापौर व विधायकों को बांधी राखी : आभार सह उपहार कार्यक्रम में सावन के झूले का लिया आनंद

लाडली बहनों ने महापौर व विधायकों को बांधी राखी : आभार सह उपहार कार्यक्रम में सावन के झूले का लिया आनंद

जबलपुर (जयलोक)।
लाडली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाडली बहनों के खाते में 15 सौ रुपये की राशी शिवपुर जिले के विजयपुर से अंतरित किये जाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जबलपुर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से गोलबाजार के प्रेक्षागृह में किया गया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर निगम के सभी 16 संभागीय कार्यालयों में भी किया गया।  इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक अभिलाष पाण्डे, कलेक्टर दीपक सक्सेना ने लाडली बहनों से राखी बंधवाई और बहनों ने भाईयों को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि ने कहा कि गोलबाजार शहीद स्मारक प्रांगण में अतिसुन्दर और सावन के सुहाने मौसम में लाड़ली बहनों को सम्मान एवं उपहार देने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम आज के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम है। उन्होंने भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना की गूंज से भावविभल होकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों को हृदय से स्नेह कर सभी से राखी बंधवाई और उपहार स्वरूप तुलसी के पौधे भेंट किये। छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, उत्तम मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, कलेक्टर दीपक सक्सेना आदि ने भी लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई और सभी को हितलाभ प्राप्त करने के साथ-साथ रक्षा बंधन पर्व की ढेरसारी शुभकामनाएँ दी। यहां लाड़ली बहनों के लिए स्थापित झूला भी आकर्षण का केन्द्र बना रहा। बहनों ने सावन के झूले का आनंद लिया।
यह रहे उपस्थित
इस मौके पर एम.आई.सी. सदस्य रजनी कैलाश साहू, अंशुल राघवेन्द्र यादव, एवं पार्षद विमल राय, जित्तू कटारे, अर्चना सिसोदिया, मधुबाला सिंह, प्रतिभा भापकर, अंजना मनीष अग्रहरि, मालती रमेश चौधरी, अनुराग साहू (राहुल), सुनील पुरी गोस्वामी, प्रिया संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटैल, शारदा बाई कुशवाहा, राजकुमार पटैल (राजू), लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, सोनिया रंजीत सिंह) कविता रैकवार, अतुल जैन, मोनिका सिंह क्षत्रि, अविनाश चमकेल, वर्षा मुकेश बिरहा, अंजू अनीता जाट (गोलू), रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, माधुरी सोनकर, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, सावित्री शाह गोड, अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके, वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश जैन, सुश्री रूपा आदि उपस्थित थीं।  इस मौके पर एक पेड़ मॉं के नाम योजना अंतर्गत गोलबाजार प्रांगण मे पौधारोपण भी किया गया।   कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉं. गिरीष मैराल ने किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » लाडली बहनों ने महापौर व विधायकों को बांधी राखी : आभार सह उपहार कार्यक्रम में सावन के झूले का लिया आनंद

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!