Download Our App

Home » अपराध » भडक़ाऊ नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर

भडक़ाऊ नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर (जयलोक)। कांग्रेस पार्षद दल ने पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और कलेक्टर जबलपुर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें गत दिवस सदर के वायरल वीडियो की जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान पार्षद अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, अख्तर अंसारी, शफीक हीरा, गुलाम हुसैन, हर्षित यादव, याकूब अंसारी आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा किया गया गत दिवस सदर में निकाले गये एक जुलूस में डीजे और लाउड स्पीकर पर भडक़ाऊ नारे लगाए गये। लाउड स्पीक पर क्षेत्रीय जनों को नाम लेकर गंदी गालियां दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें आरोपियों के नारे, गालियां, स्थान और चेहरे सभी स्पष्ट रूप से सुनाई और दिखाई दे रहे हैं। कांगे्रस पार्षदों ने इसे शहर की फिजा खराब करने की सुनियोजित कोशिश बताते हुये आरोपियों पर ठोस कार्यवाही की मांग की है।
जिससे भविष्य में शहर की अमन सलामती की फिजा खराब करने की कोई कोशिश न करें। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » भडक़ाऊ नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर