Download Our App

Home » संपादकीय » युवा क्रांति हल्ला बोल आंदोलन में शामिल हुए शहर के कांग्रेस नेता

युवा क्रांति हल्ला बोल आंदोलन में शामिल हुए शहर के कांग्रेस नेता

जबलपुर (जयलोक)। बेरोजगारी, युवाओं के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ राजधानी भोपाल में आंदोलन करने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था बीती रात शहर से भोपाल रवाना हुआ। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज भोपाल में युवा क्रांति हल्ला बोलकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांत जैन गोलू अपने सभी साथी कार्यकर्ताओं के साथ मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह, युवक कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा, सहप्रभारी प्रियंका पटेल, जिला अध्यक्ष विजय रजक, प्रदेश महासचिव रिजवान अली कोटि आदि ने भोपाल के रंग महल चौराहे पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री निवास के लिए कूच किया। इस दौरान जबलुपर जिले से केंट विधानसभा अध्यक्ष चंदन चौधरी, अजय रावत, अल्केश गुप्ता, निर्भय जैन डयोढ़ीया, शहर उपाध्यक्ष अधिवक्ता आकाश तिवारी, महासचिव स्वर्णिम जैन समैया, सनी जैन, सक्षम ताम्रकार आदि कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » संपादकीय » युवा क्रांति हल्ला बोल आंदोलन में शामिल हुए शहर के कांग्रेस नेता