Download Our App

Home » अपराध » फर्जी डॉक्टर के इंजेक्शन से मरीज की मौत

फर्जी डॉक्टर के इंजेक्शन से मरीज की मौत

जबलपुर (जयलोक)। शहर में कई फर्जी डॉक्टर बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों का यह जाल ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बिछा हुआ है। जहां कम फीस में इलाज का वादा करने वाले ये फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ताजा मामला उस वक्त सामने आया जब बिना डिग्री के इलाज कर रहे एक फर्जी डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाते ही एक  मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग टीम के होश उस वक्त उड़ गए जब जांच में पाया गया कि इस डॉक्टर के पास एलोपैथी की नहीं बल्कि होम्योपैथी की डिग्री है। पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है जो मुंबई भागने की फिराक में था।
ऐसे हुआ खुलासा
19 मई को जबलपुर के द्वारका नगर के रहने वाले 71 वर्षीय मनोहर तोतलानी की मौत इलाज के दौरान हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्हें कमर में दर्द के लिए डॉक्टर फूलचंद के पास ले जाया गया था, जिन्होंने एक के बाद एक तीन इंजेक्शन दिए। थोड़ी देर बाद ही मनोहर की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। मनोहर के परिजनों ने 21 मई को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित शिकायत की। जांच में पता चला कि डॉक्टर फूलचंद के पास केवल होम्योपैथी की डिग्री है, लेकिन वह एलोपैथी का इलाज कर रहा था। 22 मई को पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई।
क्लीनिक में छापा
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारकर एलोपैथी दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए। डॉक्टर घटना के बाद से फरार था, लेकिन पुलिस ने रविवार रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फर्जी डॉक्टर के इंजेक्शन से मरीज की मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!