Download Our App

Home » अपराध » फर्जी रजिस्ट्री घोटाले सेे मैनेजर बन गया करोड़पति : खरीदे 2 करोड़ के फ्लैट और 4 लग्जरी गाडिय़ाँ, 35 हजार सैलरी

फर्जी रजिस्ट्री घोटाले सेे मैनेजर बन गया करोड़पति : खरीदे 2 करोड़ के फ्लैट और 4 लग्जरी गाडिय़ाँ, 35 हजार सैलरी

जबलपुर (जयलोक)
एसटीएफ की टीम ने फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में एक बड़ा खुलासा किया है। फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में बैंक मैनेजर भी शामिल है। 35 हजार की सैलरी पाने वाले इस बैंक मैनेजर के पास दो करोड़ के फ्लैट और चार लग्जरी गाडिय़ां मिली हैं। आरोपी बैंक मैनेजर का नाम अनुभव दुबे हैं जिसने दो साल में एक-एक करोड़ के दो फ्लैट खरीदे थे।
एसटीएफ  की जांच के मुताबिक स्पेशल 9 गैंग में बैंक मैनेजर भी शामिल हैं। जिसका नाम अनुभव दुबे है जो एक्सिस बैंक का मैनेजर है। गिरोह के सदस्य फर्जी रजिस्ट्री के जरिए बैंकों से लोन लेते थे। गैंग के पास से 60 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड और सीलें बरामद की गई हैं, सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
फर्जी नामों से खाते खुलवाए
गैंग के सदस्यों ने बैंकों में फर्जी नामों से खाते खुलवाए और फर्जी रजिस्ट्रियों के आधार पर लोन लिए। अनुभव दुबे ने एक्सिस बैंक में प्लानिंग मैनेजर के पद पर रहते हुए इस घोटाले को अंजाम दिया। खास बात यह है कि बैंक मैनजर ने काली कमाई अपने रिश्तेदारों और परिवारों के लोगों के खातों में ट्रांसफर की।
आलीशान जिंदगी का  शौकीन है बैंक मैनेजर
बैंग मैनेजर अनुभव के बारे में बताया जा रहा है कि वह आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है। उसने 2022 में लव मैरिज की थी और शादी के बाद से हर 6 महीने में विदेश घूमने जाता था। दोनों पति पत्नी को लग्जरी गाडिय़ों का भी शौक है। एसटीएफ ने उनके पास से 4 लग्जरी कारें बरामद की हैं।
मृतकों के नाम पर भी लिया लोन
गैंग का एक अन्य सदस्य, राजेश डेहरिया, मृत लोगों के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर जमीन और लोन का घोटाला करता था। उसने प्रमोद शर्मा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीन पर कब्जा कर लिया और लोन लिया। एसटीएफ  के डीएसपी संतोष तिवारी के अनुसार, गैंग के 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 60 से अधिक फर्जी रजिस्ट्रियों का खुलासा हुआ है। गैंग में 10 से 15 सदस्य हो सकते हैं, जिनकी जांच जारी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फर्जी रजिस्ट्री घोटाले सेे मैनेजर बन गया करोड़पति : खरीदे 2 करोड़ के फ्लैट और 4 लग्जरी गाडिय़ाँ, 35 हजार सैलरी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!