Download Our App

Home » कानून » छूट का लाभ उठायें, शहर विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें-आयुक्त ने अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने का सौंपा जिम्मा महापौर ,

छूट का लाभ उठायें, शहर विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें-आयुक्त ने अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने का सौंपा जिम्मा महापौर ,

सितंबर में 50 करोड़ की टैक्स वसूली का लक्ष्य, अभी आंकड़ा 20 करोड़ तक पहुँचा

जबलपुर (जयलोक)
नगर निगम जबलपुर द्वारा नगर निगम सीमा में संचालित राजस्व वसूली अभियान शहर विकास के लिए बहुत आवश्यक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शहर के सभी करदाताओं से यह अपील की है कि वह वर्तमान में 30 सितंबर तक नगर निगम प्रशासन द्वारा दी जा रही करों में छूट का लाभ उठाएं और शहर विकास में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करें।
आयुक्त प्रीति यादव ने भी नागरिकों से अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन का आवाहन किया है साथ ही यह भी बताया है कि आने वाले 30 सितंबर के बाद से करों की अदायगी न करने वालों पर निगम प्रशासन की ओर से भारी जुर्माना की कार्यवाही भी की जाएगी। महापौर श्री अन्नू के निर्देश पर आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सितंबर माह में निर्धारित किए गए 50 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य पूरा करने का जिम्मा दिया है। आयुक्त प्रीति यादव ने बताया कि कल आयोजित हुई लोक अदालत में भी शहर के करदाताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और नगर निगम के खाते में 5 करोड़ 20 लाख रूपयों के करीब राशि कर के   रूप में प्राप्त हुई है। दूसरी ओर प्रतिदिन संभागवार चल रहा राजस्व वसूली अभियान भी अपनी गति लगातार बढ़ाता जा रहा है। प्रतिदिन नगर निगम के खजाने में 80 लाख से 1 करोड़ रुपए की राशि करों के रूप में जमा हो रही है। इस हिसाब से नगर निगम रोज के कर वसूली अभियान एवं लोक अदालत से प्राप्त होने वाली राशि के आंकड़े को जोडक़र अपने लक्ष्य की आधी पूर्ति करने जा रहा है। राजस्व विभाग को जिम्मेदारी के साथ अपने लक्ष्य पूरा करने के लिए मैदान में उतारा गया है। आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बहुत सारे छूट संबंधी लाभ
राजस्व वसूली अभियान के दौरान चल रहे सितम्बर माह में करदाताओं को बहुत सारे छूट संबंधी लाभ दिये जा रहे हैं जिसकी जानकारी राजस्व अमले द्वारा करदाताओं को दी जा रही है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने उपायुक्त राजस्व पी.एन. सनखेरे एवं अमले के साथ राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने वसूली अभियान के प्रगति की जानकारी ली और कहा कि सितम्बर माह में 50 करोड़ रूपये की वसूली का टारगेट निर्धारित है इसके लिए दिनरात मेहनत करके लक्ष्य की प्राप्ति करें और अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुचायें कि 30 सितम्बर तक सम्पत्तिकर में 6.25 प्रतिशत सामान्य करदाताओं को एवं जलकर में सीनीयर सिटीजन्स को 25 प्रतिशत तक भारी छूट संबंधी लाभ प्रदान किये जा रहे हैं।
किरायेदारी की सूचना भी दें ओर पेनाल्टी से बचें
महापौर श्री अन्नू एवं आयुक्त प्रीति यादव ने समीक्षा बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया कि शहर में अधिक से अधिक किरायेदारी दर्ज कराएं और उचित बकाया करों की राशि गणना के अनुरूप करदाताओं से निगम खजाने में जमा कराए।
उपायुक्त पी.एन. सनखेरे ने बताया कि 30 सितम्बर के बाद 1 अक्टूबर से बकाया करों की राशि पर अधिभार लगाकर करदाताओं से वसूली की जायेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » छूट का लाभ उठायें, शहर विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें-आयुक्त ने अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने का सौंपा जिम्मा महापौर ,

Top Headlines

Live Cricket