Download Our App

Home » अपराध » एडमिशन को लेकर सरकारी स्कूल में चलीं गोलियाँ

एडमिशन को लेकर सरकारी स्कूल में चलीं गोलियाँ

सासाराम । यहां एक सरकारी स्कूल में बच्चे के एडमिशन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अहरांव गांव की है जहां प्राथमिक विद्यालय के पास फायरिंग हुई है।विवाद इतना बढ़ गया कि हेड टीचर के पक्ष में गांव के ही कुछ लोग पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद अफरातफरी की स्थिति वहां बन गई।
डीएसपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो स्कूल के परिसर के गलियारे में एक बोरे में रखा हुआ कई हथियार मिले हैं जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।घटना के बाद पुलिस ने स्कूल के पास से तीन देसी कट्टा, एक देसी राइफल, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में नामांकन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई है।  बताया जाता है कि रवि कुमार नामक एक व्यक्ति अपने पुत्र का नामांकन कराने स्कूल पहुंचा था लेकिन बच्चे की उम्र को लेकर बच्चे के पिता और स्कूल की हेड टीचर के बीच बहस हो गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » एडमिशन को लेकर सरकारी स्कूल में चलीं गोलियाँ
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket