
भोपाल/इंदौर (जयलोक)
संबंधों के टूटने पर जो मानसिक दबाव मनुष्य के मन और दिमाग पर हावी होता है उसमें कई बार वह आत्मघाती कदम उठा लेता है। ऐसा ही एक वाक्य इंदौर में सामने आया है। उ’जैन निवासी उसकी पत्नी ने चार साल की शादी के बाद अपने मायके में रहने का फैसला किया। पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद की शिकायत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को इंदौर से उ’जैन बुलाया। इस बीच जो भी हुआ वह निश्चित रूप से युवक के ऊपर बड़े मानसिक दबाव का कारण बना। वह वापस इंदौर अपने घर लौटा अपने कमरे में चला गया शादी का सूट पहन फोटो खींची वीडियो बनाया और फिर शादी के सूट की टाई से ही फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
घटना गुरुवार रात की है। दिन में वह अपने ससुराल उ’जैन गया था। उसकी शिकायत उ’जैन के महिला थाने में की गई थी। वहां से वह विजय नगर स्थति अपने मकान में लौटा। वह काफी दुखी थी। परिजनों से भी उनसे ’यादा बात नहीं की। रात को अपने कमरे में गया। इसके बाद उसने शादी का सूट निकाला और टाई को फंदा बनाकर उस पर झूल गया। भाई जब उसके कमरे में गया तो फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। उसके कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल जब्त किया है।
फांसी से पहले लगाया था पत्नी को फोन
अनुराग ने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी को फोन लगाया। पत्नी तामश्री ने उसकी एक सहेली को फोन किया। इसके बाद अनुराग के परिजनों को जानकारी लगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भाई अजय कमरे का दरवाजा तोडक़र भीतर घुसा तो अनुराग फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Author: Jai Lok







