जबलपुर (जयलोक)
केंट थाना अंतर्गत बीती रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर माँ बेटी को बंधक बनाकर लूट की। बदमाशों ने घर से नगदी रूपये सहित गहनें चोरी किए। इस दौरान आरोपियों ने माँ बेटी के साथ मारपीट भी की। जिसमें बेटी के सिर पर चोटें पहुँची हैं। सूचना मिलते ही पहुँची केंट पुलिस ने मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दसूरे की तलाश जारी है।
मामला केंट के कवर्धा हाउस का है। यहां अपनी बेटी शालिनी के साथ रहने वाली ऊषा कनौजिया के घर में बीती रात दो से तीन बजे के बीच दो युवक पहुँचे। युवकों ने डोर बेल बजाई जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तभी युवक घर के अंदर घुस गए और माँ बेटी के साथ मारपीट करते हुए जेवर और नगदी रूपये की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि उनका बेटा शहर से बाहर रहता है। घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। आरोपियों ने माँ बेटी के साथ मारपीट करते हुए दोनों के हांथ पैर बंाध दिए। इसी बीच आरोपियों ने बेटी शालिनी के सिर पर रॉड से हमला भी किया, जिससे वह बेहोश हो गई।
रोहित चौधरी पर आरोप
महिला ने बताया कि घर पर जेवर कहा रखें हैं इस बात की जानकारी दोनो आरोपियों में से एक को थी। जिसका नाम रोहित चौधरी है। रोहित पिछले पांच दिनों से घर में टाईल्स लगाने का काम कर रहा था।
इस दौरान उसने पूरे घर का जायजा लिया और कौन सी चीज कहां रखी है इस बात की जानकारी हासिल की। सुबह बेटी को होश आया और जैसे तैसे उसने अपने हांथ खोले और इसकी जानकारी पास ही रहने वाले अपने रिश्तेदारों को दी।
हिरासत में एक आरोपी
वारदात की खबर लगते ही पुलिस एक्टिव हुई और कुछ देर में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से गहनें और नगदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि इस गैंग में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
जिसके बारे में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Top Headlines
ऑनलाईन बाजार से निपटने बनी रणनीति बाज़ारों से खऱीदी करने, राष्ट्रीय अभियान शुरू कर रहा कैट
October 18, 2024
4:40 pm
जबलपुर,(जयलोक) दीपावली देश का सबसे बड़ा त्यौहार है और व्यापारी वर्ग के लिए इस त्यौहार का बहुत बड़ा महत्व है
ऑनलाईन बाजार से निपटने बनी रणनीति बाज़ारों से खऱीदी करने, राष्ट्रीय अभियान शुरू कर रहा कैट
October 18, 2024
4:40 pm