Download Our App

Home » कानून » दीवाली के बाद होंगे पुलिस विभाग में तबादले : एएसपी से लेकर निरीक्षक तक होंगे इधर से उधर

दीवाली के बाद होंगे पुलिस विभाग में तबादले : एएसपी से लेकर निरीक्षक तक होंगे इधर से उधर

जबलपुर (जयलोक)। दीवाली के बाद पुलिस विभाग में तबादले होने की चर्चाएं चल रही हैं। अगर ऐसा होता है तो एएसपी से लेकर निरीक्षक तक के तबादले होंगे। ऐसे में शहर से कई पुलिस अधिकारी अन्य जिलों में जाएंगे तो वहीं पुराने चेहरे वापस आएंगे।  चर्चाओंं की मानें तो जिला पुलिस, ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा), लोकायुक्त, सीआईडी, एसएएफ और अन्य विभागों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के तबादलों की पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) द्वारा लिस्ट जारी की जा सकती है। संभावना है कि आदर्श चुनाव संहिता लगने के बाद जबलपुर आए कई अधिकारी अपने मूल जिले में वापस जाएंगे, वहीं जबलपुर से अन्य जिले गये कई अधिकारी वापस जबलपुर आएंगे। चर्चा है कि जिले की कई इकाइयों में पदस्थ 4 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 11 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 16 अधिकारियों तबादला हो सकता है।
अगली सूची भी हो रही तैयार
इनके अलावा निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के थोक तबादले दीपावली के पहले होने की संभावना है। पीएचक्यू में इन अधिकारियों के तबादले की सूची तैयार हो चुकी है और दीपावली से पहले इस लिस्ट को सार्वजनिक किया जा सकता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » दीवाली के बाद होंगे पुलिस विभाग में तबादले : एएसपी से लेकर निरीक्षक तक होंगे इधर से उधर