Download Our App

Home » Uncategorized » करोड़ों के विकास कार्यों का महापौर विधायक की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन

करोड़ों के विकास कार्यों का महापौर विधायक की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के निर्देशानुसार शहर में बड़े पैमाने पर अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के तहत् सडक़ों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि के निर्माण लगातार कराये जा रहे हैं। आज इसी कड़ी में बरगी विधानसभा क्षेत्र एवं नगर निगम संभाग क्रमांक 1 गढ़ा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 71 वीर दुर्गा दास राठौर वार्ड में क्षेत्रीय विधायक नीरज सिंह लोधी की पहल पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, विधायक नीरज सिंह, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती ज्योति विनोद लोधी, पार्षद श्रीमती अर्चना सिसोदिया द्वारा 3 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत से विकास कार्यो का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराये गए। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने कहा कि वार्ड के नागरिकों के साथ-साथ विस्थापित बस्ती में रहने वाले नागरिकों के लिए आज सौगात का दिन है। उन्होंने कहा कि अब विस्थापित बस्ती में रहने वाले नागरिकों के दिन बदलेगें और यहॉं अब विकास की गंगा बहेगी। महापौर के इस उद्बोधन से क्षेत्रीय नागरिकों में हर्षोल्लास का वातावरण दिखाई दिया तथा सभी के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विधायक नीरज सिंह ने बताया कि 1 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से तेवर मुख्य मार्ग से भड़पुरा बस्ती तक डब्लू.बी.एम. सडक़ का निर्माण कार्य एवं 1 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से तेवर मुख्य मार्ग से भड़पुरा बस्ती तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य के साथ-साथ 20 लाख रूपये की लागत से प्रसाधन केन्द्र  निर्माण के कार्य एक साथ प्रारंभ कराया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » करोड़ों के विकास कार्यों का महापौर विधायक की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन

Top Headlines

Live Cricket