Download Our App

Home » Uncategorized » अभिषेक यादव को मिला अनुभव का लाभ, बने प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश यादव, विवेक अवस्थी, राजेश चौबे एवं संजय अहिरवार भी बने प्रदेश पदाधिकारी

अभिषेक यादव को मिला अनुभव का लाभ, बने प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश यादव, विवेक अवस्थी, राजेश चौबे एवं संजय अहिरवार भी बने प्रदेश पदाधिकारी

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश कांगे्रस की कार्यकारिणी की गठन की जारी सूची में नगर के चार युवाओं को भी प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न समितियों के गठन में कुल 84 सचिव और 36 सह सचिव बनाए गए हैं। विवेक अवस्थी, राजेश यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया है वहीं पूर्व पार्षद अभिषेक यादव, राजेश चौबे सिहोरा एवं संजय अहिरवार को संयुक्त सचिव बनाया गया है। अभिषेक यादव पूर्व में भी प्रदेश पदाधिकारी रहकर जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर चुके हैं। अभिषेक यादव सन 2011 से लेकर 2020 तक युवक कांगे्रस में प्रदेश महासचिव का दायित्व निभा चुके हैं। इस दौरान उन्हें मंडला, बालाघाट, भोपाल, राजगढ़, दमोह, सागर जिले का प्रभारी बनाकर भी पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी थी। 2015 से 2022 तक अभिषेक यादव महात्मागांधी वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर आज उनके समर्थकों द्वारा उनका स्वागत वंदन कर मिष्ठान वितरण किया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अभिषेक यादव को मिला अनुभव का लाभ, बने प्रदेश संयुक्त सचिव राजेश यादव, विवेक अवस्थी, राजेश चौबे एवं संजय अहिरवार भी बने प्रदेश पदाधिकारी

Top Headlines

Live Cricket