Download Our App

Home » Uncategorized » हनीट्रैप में बुरा फँसा व्यापारी, दो लड़कियों के चक्कर में गंवाए 15 लाख रुपए

हनीट्रैप में बुरा फँसा व्यापारी, दो लड़कियों के चक्कर में गंवाए 15 लाख रुपए

भोपाल (जय लोक) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार किया। दोनों युवतियां पिछले काफी दिनों से एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर ठग रही थी। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियों के पास से पुलिस ने 2.4 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस युवतियों से पिछले ठगी को लेकर भी पूछताछ कर रही है। वहीं, दोनों के फोन की भी जांच भी कर रही है।
महिला थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां व्यापारी से तीन साल पहले संपर्क में आए थे। तीन के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। व्यापारी ने दोनों युवतियों से मिलना भी शुरू कर दिया था। इसी दौरान मौका मिलते ही दोनों ने व्यापारी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद से ही दोनों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठना शुरू कर दिया था। दोनों युवतियां हर बार अलग-अलग डिमांड करती थी।
15 लाख रुपए की ठगी
15 लाख रुपए देने के बाद व्यापारी की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई थी। जब घर पर व्यापारी की पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पहली लडक़ी को पुलिस ने सुरेंद्र नगर से गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरी लडक़ी ने खुद थाने में आकर सरेंडर किया है।
जान से मारने की दी थी धमकी
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि व्यापारी की पत्नी ने घर की स्थिति बिगडऩे के बाद 6 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने दो युवतियां पर पति को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगाया था। व्यापारी की पत्नी ने बताया कि दोनों युवतियों से फोन पर बात की थी। गलती मानने की जगह दोनों युवतियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद महिला ने दोनों की शिकायत दर्ज कराई थी।
बैकग्राउंड खंगालने   में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर उनके फोन जब्त कर लिए है। पुलिस फोन की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस दोनों का बैकग्राउंड खंगालने की भी कोशिश कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » हनीट्रैप में बुरा फँसा व्यापारी, दो लड़कियों के चक्कर में गंवाए 15 लाख रुपए

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!