Download Our App

Home » भारत » लॉरेंस, नीरज बवानिया और काला जठेड़ी के ठिकानों पर रातभर चली छापेमारी

लॉरेंस, नीरज बवानिया और काला जठेड़ी के ठिकानों पर रातभर चली छापेमारी

नई दिल्ली। पुलिस और जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे कई गैंगस्टर्स अब शिकंजा कसा जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने पूरी रात इनके ठिकानों पर छापेमारी की। और लॉरेंश बिश्नोई सहित कई गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने छापेमारी से पहले जानकारी जुटाई थी। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ बाहरी दिल्ली के इलाके, द्वारका के इलाके, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नरेला, कंझावला और संगम विहार जैसे इलाकों में दिल्ली पुलिस के द्वारा छापोमारी की गई। इस छापेमारी में स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और जिले की स्पेशल स्टाफ और लोकल थाना की पुलिस शामिल थी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैंगस्टर्स और उनसे जुड़े गुर्गों के ठिकानों पर रात भर छापेमारी चली है। जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कौशल चौधरी गैंग, हिमांशु भाऊ गैंग, काला जठेड़ी, हाशिम बाबा, छेनू गैंग, गोगी गैंग, नीरज बवानिया, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े एक्टिव लोगों और वॉन्टेड बदमाशो के ठिकानों में छापेमारी हुई है। इस दौरान कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है और सभी पूछताछ चल रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » लॉरेंस, नीरज बवानिया और काला जठेड़ी के ठिकानों पर रातभर चली छापेमारी
error: Content is protected !!