Download Our App

Home » Uncategorized » चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बवाल विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप

चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बवाल विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप

मुंबई । महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले वसई विरार में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, बहुजन विकास अघाड़ी ने भाजपा नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। दावा किया गया कि नालासोपारा में उन्होंने लोगों को प्रलोभन देने के लिए पैसे बांटे। हालांकि, तावड़े ने ऐसे आरोपों से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच होनी चाहिए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं। चुनाव आयोग इसकी जांच करें। मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना यूबीटी ने कहा है कि भाजपा सिर्फ धन बल के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। चुनाव आयोग को मामले में संज्ञान लेना चाहिए। हमारे नेताओं के तो बैग चेक किए जाते हैं, भाजपा नेता खुलेआम पैसे लेकर घूम रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने इसे विपक्ष की साजिश करार दिया है। पार्टी का कहना है कि तावड़े की छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बवाल विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप

Top Headlines

Live Cricket