Download Our App

Home » Uncategorized » 52 हजार बच्चों से 5 निजी स्कूलों ने अधिक वसूले 31 करोड़ 51 लाख, कलेक्टर के निर्देश पर हुई जाँच में हुआ खुलासा, हर स्कूल ने वसूले करोड़ों में

52 हजार बच्चों से 5 निजी स्कूलों ने अधिक वसूले 31 करोड़ 51 लाख, कलेक्टर के निर्देश पर हुई जाँच में हुआ खुलासा, हर स्कूल ने वसूले करोड़ों में

2-2 लाख का लगाया सभी स्कूलों पर जुर्माना

जबलपुर (जयलोक)। जिले के 5 निजी स्कूलों ने 52,480 बच्चों से फीस वृद्धि के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में पाँच और निजी स्कूलों पर कार्रवाई की गई है। इन पाँचों स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस में वृद्धि की है। केवल एक साल में 52 हजार से अधिक बच्चों से 31 करोड़ 51 लाख रूपये अधिक फेस के नाम पर वसूल किये गए है। जाँच के दौरान अवैध तरीके से फीस वृद्धि सही पाए जाने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर पाँचों स्कूलों पर दो- दो लाख जुर्माना लगाया गया है। सेंट अगस्टीन स्कूल लम्हेटाघाट ने अपने 8 हजार 240 बच्चों से 4.76 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं। सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर ने 8 हजार 330 बच्चों से 3.86 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं। एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल हाथीताल 13 हजार 149 बच्चों से 7.19 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं। आदित्य कान्वेंट स्कूल 10 हजार 75 बच्चों से 5.03 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं और अशोका हॉल जूनियर एंड हाई स्कूल ने 12 हजार 686 बच्चों से 10.67 करोड़ रुपये अधिक वसूल किये हैं। यह आंकड़ा केवल सन् 2024-25 के विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों में सामने आया है। जिला समिति द्वारा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 वीं फीस निर्धारण का कार्य किया गया है। इन पाँचों स्कूलों ने वर्ष 2024-25 में तय नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से फीस वृद्धि की। जिसको लेकर पाँचों स्कूलों पर कलेक्टर ने दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ हीजुर्मान की राशि तीन दिनों में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 52 हजार बच्चों से 5 निजी स्कूलों ने अधिक वसूले 31 करोड़ 51 लाख, कलेक्टर के निर्देश पर हुई जाँच में हुआ खुलासा, हर स्कूल ने वसूले करोड़ों में

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!