Download Our App

Follow us

Home » Uncategorized » आचार्यश्री विद्यासागर विनयांजलि सभा धर्म गुरु ,महापौर,विधायक हुए शामिल

आचार्यश्री विद्यासागर विनयांजलि सभा धर्म गुरु ,महापौर,विधायक हुए शामिल

जबलपुर (जय लोक)। शहीद स्मारक परिसर में विशाल पंडाल बनाया गया है। इसमें आज दोपहर एक बजे से राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महाराज की सर्वधर्म वृहद-विनयांजलि सभा आयोजित की गई। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सभी विधायकगण व संतगण सहित अन्य आचार्यश्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उल्लेखनीय है कि दिगंबर जैन मुनि परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज ने विभिन्न समाजों और धमानज़्ुयायियों के मानस-पटल पर अमिट छाप छोड़ी है। जैन धर्म के प्रवर्तक होने के बावजूद उन्होंने आजीवन सर्वधर्म-सद्भाव का संदेश दिया। यही वजह है कि न सिर्फ  जैन धर्म के अनुयायी बल्कि सभी धर्मों के अनुयायी आचार्यश्री पर गहरी आस्था रखते हैं। आचार्य विद्यासागर महाराज के देह त्यागने के बाद से वैश्विक स्तर पर शोक की लहर व्याप्त है। जैन समुदाय के साथ ही अन्य विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी गुरुदेव को लेकर अपना दुख व्यक्त किया था। आज के कार्यक्रम में विधायकगण लखन घनघौरिया, अभिलाष पाण्डे, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व विधायक शरद जैन, विनय सक्सेना, तरूण भानोत, विनोद गोटिया, सौरभ शर्मा आदि उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आचार्यश्री विद्यासागर विनयांजलि सभा धर्म गुरु ,महापौर,विधायक हुए शामिल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket