Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » भाजपा के साथ अब  कांग्रेस  के प्रचार ने भी पकड़ा जोर:वोट के साथ नोट मांगने के अंदाज की हो रही है चर्चा 

भाजपा के साथ अब  कांग्रेस  के प्रचार ने भी पकड़ा जोर:वोट के साथ नोट मांगने के अंदाज की हो रही है चर्चा 

कांग्रेस  प्रत्याशी दिनेश यादव ने सुबह 5 बजे से शुरू किया जनसंपर्क

जबलपुर (जयलोक)
लोकसभा चुनाव के लिए अब चुनाव प्रचार अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष दुबे तथा  कांग्रेस   के प्रत्याशी दिनेश यादव भी रात दिन अपने जनसंपर्क अभियान में लगे हैं। दोनों ही उम्मीदवार शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और जनसभाएं भी कर रहे हैं। वहीं अपने दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी हर दिन कर रहे हैं। चुनाव प्रचार अभियान में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीवार आशीष दुबे के प्रचार की गति शुरू से ही बनी हुई है। क्योंकि उनकी उम्मीदवारी काफी पहले से ही घोषित हो चुकी है और वे पहले ही दिन से प्रचार अभियान में लग गए हैं। वहीं  कांग्रेस   का चुनाव प्रचार अभियान भी अब गति पकड़ रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस भी अब लोकसभा चुनाव के लिये पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। कांगे्रस प्रत्याशी दिनेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान को एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। आज तो  कांग्रेस   प्रत्याशी दिनेश यादव ने सुबह 5 बजे अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी। रविवार को चर्चों में होने वाली प्रार्थना सभाओं में भाग लेने के लिए इनकम टैक्स चौराहे के चर्च पर आज अलसुबह दिनेश यादव पहुँच गए। वहीं वे सुबह 6 बजे कमानिया गेट से शुरू होने वाली रैली में भाग लेने पहुँचे।
आर्थिक सहयोग को कर्ज मान रहे हैं दिनेश यादव
कांग्रेस   प्रत्याशी जनसम्पर्क में कुछ ऐसा कर रहे हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। दिनेश यादव शहर को वोटर्स से वोट भी मांग रहे हैं और 10 रुपये का सहयोग भी मांग रहे हैं। दिनेश यादव वोटरों से बता रहे हैं कि उनकी पार्टी के खाते सीज कर दिये गये हैं, उनके पास चुनाव लडऩे के लिये पैसा नहीं है। शहर के बेटे को शहर के लोगों की मदद चाहिये। जनता का यह सहयोग उनके लिये कर्ज होगा, वो चुनाव जीते तो, शहर विकास के जरिये कर्ज चुकाएंगे। नहीं जीते तो अजीवन जनसेवा करके कर्ज चुकाएंगे।
भाजपा प्रत्याशी ने ली चुटकी
हालांकी दूसरी तरफ  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष दुबे ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह श्री यादव का चुनावी स्टंट है। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे का कहना है कि उन्हें पता है कि वो चुनाव हार रहे है। इसी वजह से वह अपना और पार्टी का पैसा खर्च नहीं करना चाहते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के इस स्टंट से यह समझ में आ रहा है कि उन्होंने पहले से ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।
एकजुट होती कांग्रेस
अभी जहां 10 दिन पहले तक जबलपुर कांग्रेस खेमे में लोकसभा चुनाव को लेकर सन्नाटा था, वहां आज हर कांग्रेस खेमा उत्साहित है और अपनी पूरी दम लगाने पर आमादा है। उत्तर और पूर्व विधानसभा में जहां कांग्रेस पूरी तरह एक जुट होकर मैदान में आ चुकी है। तो पश्चिम एकजुट हो रही है और केन्ट में प्रयास जारी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस खेमा अलर्ट मोड में आ रहा है। इसमें दो राय नहीं है दिनेश के नेतृत्व में कांग्रेस में उम्मीद और उत्साह दोनों का संचार हुआ। हर दिन विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे हैं और जिम्मेदारी बांटी जा रही है।
कार्यकर्ता भी वोट के साथ माँग रहे हैं नोट
आज दिनेश यादव के समर्थन में  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल चौक से आशीर्वाद यात्रा के साथ आर्थिक सहयोग भी माँगा। यह आशीर्वाद यात्रा दीनदयाल चौक से आईटीआई चुंगी चौकी तक निकाली गई। जिसमें एक वोट एक नोट की अपील के साथ जनता का सहयोग मांगा। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूर्आ, ब्लॉक कांग्रेस, बाल कांग्रेस एवं सभी प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थि रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा के साथ अब  कांग्रेस  के प्रचार ने भी पकड़ा जोर:वोट के साथ नोट मांगने के अंदाज की हो रही है चर्चा 
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket