Download Our App

Home » राजनीति » आशा गोंटिया बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

आशा गोंटिया बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

जबलपुर (जयलोक)
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आशा मुकेश गोंटिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित की गई हैं। खास बात यह है कि कांगे्रस की ओर से कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा गया। जिसके कारण मुकाबला एक पक्षीय हो गया और आशा गोंटिया को जिला पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष बरकड़े थे। लेकिन विधानसभा चुनाव लडऩे और विजयी होने के बाद संतोष बरकड़े ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कई दिनों से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था। अध्यक्ष पद के लिए फिर चुनाव होने थे। उल्लेखनीय है कि चुनाव से ठीक पहले सदस्य आशा गोंटिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।
भाजपा के काबिल होने की पूरी उम्मीद थी
संख्या बल के लिहाज से जिला पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष पद पर भाजपा का ही अध्यक्ष जीतने की पूरी उम्मीद थी। इस लिहाज से अंतिम समय तक कांग्रेस से किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का कोटा अनुसूचित जनजाति का है। कांग्रेस से राजकुमार सैयाम और मुन्नी बाई और भाजपा से महेंद्र बरकड़े, एकता ठाकुर और आशा गोंटियां की उम्मीदवारी बनती थी। निर्धारित समय पर आशा गोंटिया ने अपना परचा दाखिल कर दिया था, किंतु कांग्रेस से अंतिम समय तक नामजदगी का परचा दाखिल न करने से चुनाव अधिकारी ने आशा गोंटिया को विजयी घोषित कर दिया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » आशा गोंटिया बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष
error: Content is protected !!