कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए सम्मलित
नरसिंहपुर (जय लोक) मूनलाइट मैरिज गार्डन, नरसिंहपुर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा, भाजपा सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चैधरी, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोडिय़ा, लोकसभा सहसंयोजक हरिप्रताप ममार, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, जिला महामंत्री ठाकुर राजीव सिंह, विधानसभा संयोजक सुनील कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, वनोपज संघ अध्यक्ष देवी सिंह पटेल, विधानसभा प्रभारी अभिजीत महाजन की गरिमामय उपस्थित में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती एवं भाजपा के पितृ पुरषों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व नेतागणों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की तत्पश्चात् कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि पुरे देश में भारतीय जनता पार्टी ही इकलौती ऐसी पार्टी है जो कि कार्यकर्ता के काम को प्रधानता में रखते हुए उसका फल देती है, भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत को मानने वाली पार्टी है, हमारी पार्टी में किसी भी जाती, रंग, धर्म, प्रांत, पंत का भेद नहीं है हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबके प्रयास के मूल मंत्र को मानने वाले लोग हैं। भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जो किसी भी काबिल कार्यकर्ता को सर्वोच्च पद देने में कभी संकोच नहीं करती चैधरी दर्शन सिंह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी एक सामान्य किसान को सांसद का टिकट दिया उनके पार्टी के प्रति समर्पित कार्यों और मेहनत के परिणामस्वरूप आज वो होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी है। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में मंडल शक्ति केन्द्र और बूथ की बैठक आयोजित कर प्रत्येक बूथ की जीत की रणनीति पर विचार कर कार्ययोजना बनाना है। आगामी 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम कर पार्टी के झंडों को घर घर लगाना कांग्रेस के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाना व नमों के माध्यम से माइक्रो डोनेशन कराकर चुनावी अभियान की शुरूआत करना है। आप सभी यहाँ से भाजपा के विजय का संकल्प लेकर अपने अपने बूथों पर जायें और मोदी की मंशानुरूप बूथ पर कमल का फूल खिलायें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता डीजल इंजन की तरह है जो एक बार चुनाव में लगता है तो न फिर वह घर बैठता है अपितु अपने सभी कार्य छोडक़र पार्टी कार्य में जुट जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि जिस चुनावी रणनीति से आपने पूर्व के चुनावों मे विपक्ष पटखनी दी है ठीक उसी प्रकार इस चुनाव में भी आपको विपक्ष को हराकर भाजपा को जिताना है। आप सभी को इन चुनावों में महिला, किसान, युवा व नव मतदाताओं पर फोकस कर इनका अधिक से अधिक मतदान कराना है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चैधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मै और प्रहलाद पटेल आपके लिए मोदी जी प्रतिनिधि के रुप में मोदी जी की राम-राम लेकर आए हैं। मैं बचपन से उन्हें जनता के लिए लड़ते हुए देखते आया हुं। माननीय मोदी जी एवं संगठन के आशीर्वाद से मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को चुनाव लडऩे के लिए मुझे आधिकारिक किया गया है इसके लिए मैं केंद्र एवम् प्रदेश के नेतृत्व का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता के ऊपर भरोसा जताया मैं इसका ऋण से ऊबर तो नहीं हो सकता लेकिन आपसे वादा करता हूं कि अपने प्राण पण से मैं अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में लगा दूंगा। आप सभी के प्रचंड आशीर्वाद कि मैं कामना करता हूँ। आप सभी से निवेदन है आने वाले 25 दिन आप पूरी मेहनत के साथ मोदी के लिए काम करें मैं आपको भरोसे के साथ कह सकता हूं की आने वाले 25 सालों में हम पूरी मेहनत के साथ क्षेत्र को विकास की नई गति प्रदान करते हुए मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर भारत माता को परम वैभव पर लेकर जाने का काम करेगें। हम राम भगवान में आस्था रखने वाले लोग हैं और सामने विरोधी ने हमेशा राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाया। आज मोदी के नेतृत्व में पूरे राष्ट्र में संस्कृति का पुनरुत्थान हो रहा है। 2014 में जहां देश निराशा के वातावरण में था आज संपूर्ण देश में उत्साह उल्लास का माहौल है एवं ऊर्जा से भरा हुआ है। आज देश का हर गरीब किसान मजदूर महिला युवा सभी को अपने अधिकार मिल रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जिन्होंने हमेशा राष्ट्र को आगे रखा है। इसके पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेंटी व विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई जिसमें राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि यह चुनाव पार्टी का नहीं बल्कि देश को बनाने का चुनाव है हमारी सेना के सेनापति मोदी है और उनकी सेना के एक सिपाही दर्शन सिंह है जो हमारे प्रत्याशी है। आप सभी को इन्हें विजयी बनाकर मोदीजी के हाथों को मजबूती प्रदान कर सशक्त सरकार का निर्माण कराना है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत चैबे व आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने किया। इस अवसर पर विधानसभा से आये हुए ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
