Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा कांग्रेस में लगातार मचवायेगी जमकर भगदड़

भाजपा कांग्रेस में लगातार मचवायेगी जमकर भगदड़

नए लोगों को शामिल करने के लिए भाजपा की न्यू जॉइनिंग कमेटी बनी

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के नजदीक आते-आते तक कांग्रेस में लगातार भगदड़ मचवाने की रणनीति बना ली है। इस तरह की भगदड़ मचवा कर भाजपा कांग्रेसियों का लगातार मनोबल भी तोड़ेगी।   भगदड़ मचवाने की इस रणनीति पर भाजपा में अमल भी शुरू हो चुका है। पूरे प्रदेश के साथ ही जबलपुर के कांग्रेसियों को भी भाजपा में शामिल करने की मुहिम शुरू हो चुकी है। कांग्रेसी महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करा कर कांग्रेस में भगदड़ मचवाने की एक बड़ी शुरुआत भी हो चुकी है। महापौर को भाजपा अपने पाले में लाने को एक बड़ी उपलब्धि भी मान रही है। प्रदेश में कांग्रेस के पांच महापौर में जगत बहादुर सिंह अन्नू जबलपुर के पहले महापौर हैं जो भाजपा में शामिल हुए हैं। महापौर के बाद कांग्रेस के प्रदेश लीगल सेल के संयोजक और पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर को भी कांग्रेस में शामिल किया जा चुका है।

आनंद बर्नार्ड बने संयोजक

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के चुनाव को ध्यान में रखते हुए नए लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए  न्यू जॉइनिंग कमेटी का गठन भी कर दिया है। इस कमेटी के प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नगर अध्यक्ष प्रभात साहू की सहमति से जबलपुर में भी भाजपा की न्यू जॉइनिंग कमेटी बना दी है। इस समिति के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद बर्नार्ड को बनाया गया है तथा शशिकांत शुक्ला एवं राजा सराफ को सहसंयोजक बनाया गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा कांग्रेस में लगातार मचवायेगी जमकर भगदड़
best news portal development company in india

Top Headlines

खेड़ावाल गुजराती महिला क्लब का कार्यक्रम : अभिनेत्रियों की वेशभूषा में महिलाओं ने किया रैंप वॉक

जबलपुर (जयलोक) खेड़ावाल गुजराती महिला क्लब द्वारा रेट्रो थीम पर ‘भूली बिसरी यादें’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ महिलाओं ने

Live Cricket