Download Our App

Follow us

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री पहुँचे बड़ी खेरमाई

मुख्यमंत्री पहुँचे बड़ी खेरमाई

कहा प्रदेश की सभी सीटें जीतकर प्रधानमंत्री को करेंगे समर्पित

जबलपुर (जय लोक)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का देर रात जबलपुर आगमन हुआ। वे मौसम खराब होने के कारण सिवनी लखनादौन से वापस भोपाल जा रहे थे। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। लिहाजा मुख्यमंत्री को बुधवार की रात शहर में ही रूकना पड़ा। आज सुबह मंडला जाने के पूर्व मुख्यमंत्री बड़ी खेरमाई मंदिर दर्शन करने पहुँचे। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी साथ थे। बड़ी खेरमाई मंदिर में माता के दर्शन करने के बाद वे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मंडला के लिए रवाना हो गए। बड़ी खेरमाई दर्शन करने पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माता का आशीर्वाद लेते हुए कहा इस बार प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री को समर्पित करेंगे।
दुकानों से खरीदी पूजन सामग्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी खेरमाई मंदिर में दर्शन करने के पूर्व यहाँ लगीं दुकानों से पूजन सामग्री खरीदी। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालकों से उनका हालचाल भी जाना और रामनवमी की सभी दुकानदारों को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर दुकान संचालक भी उत्साहित नजर आए।
जबलपुर मेरा घर
बड़ी खेरमाई मंदिर के दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर घर है मेरा रात मैं यहीं रूका। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव के लिए अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इसलिए प्रदेश में चुनावी दौरा चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से वे भोपाल नहीं जा सके। फिर ऐसा लगा कि जबलपुर भी हमारा घर है तो रात यहीं पर रूक गए।
तीसरी बार बनेगी पीएम  मोदी की सरकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है उसे देखकर कहा जा सकता है कि तीसरी बार भी मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदीमय नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 29 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री मोदी का समर्पित की जाएंगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री पहुँचे बड़ी खेरमाई
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket